मुजफ्फरपुर में 12 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां मिठनपुर में उस बच्ची को उसके पड़ोस की महिलाएं झांसा देकर ले गईं और एक किराए के कमरे में ले जाकर रखा तथा वहां उसे एक नशेड़ी मोटर मैकेनिक के हवाले कर दिया। इसके बाद उस मोटर मैकेनेनिक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बच्ची के साथ हैवानियत का खेल खेला। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। घटना मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके की है। जानकारी के अनुसार 12 साल की एक बच्ची को उसके घर के पास रहने वाली महिलाओं ने ही बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर रेप करवाया। परिजनों ने बताया कि वे रोज की तरह काम पर गए हुए थे और घर लौटने पर उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को वाकये की सूचना दी गई।
तीन महिलाएं गिरफ्तार, गिरोह की जांच जारी
टाउन डीएसपी सुरेश कुमार के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिलाएं संगठित अवैध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती हैं। बच्ची के साथ हैवानियत के इस घृणित कांड में गिरफ्तार तीन महिलाओं में से एक पीड़ित बच्ची की मां की सहेली बताई जाती है। फिलहाल तीनों से कड़ाई के साथ पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और संभावित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक ब्लिडिंग से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल सील, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं ताकि जांच को मजबूत बनाया जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। बताया गया कि घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। परिवार और स्थानीय लोग बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। यह भी पता चला कि गिरफ्तार तीनों महिलाओं में से एक ने कुछ माह पूर्व ही बच्ची की मां से दोस्ती गांठ ली थी। धीरे—धीरे वह उनके घर भी आने जाने लगी थी। इसी के बाद उसने बच्ची को बहकाया और उसे अपने साथ ले जाकर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिलवाया। घटना के बाद से इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।