By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

IAS की ठाठ और बारसिंगा के सींग रखने वाले डोभाल के अंडर कवर एजेंट की पुलिस ने खोली पोल

Amit Dubey
Last updated: August 10, 2026 1:24 pm
By Amit Dubey 13 Views
Share
3 Min Read
फर्जी, IAS, बारसिंगा, सींग, डोभाल, अंडर कवर, एजेंट, गिरफ्तार
SHARE

खगड़िया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो खुद को IAS अफसर और NSA अजित डोभाल का अंडर कवर एजेंट बताकर लोगों को बड़े पैमाने पर ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने इस सिलसिले में गोगरी-जमालपुर के रहने वाले मनीष गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से IAS अधिकारी का आई-कार्ड मिला है। पूछताछ के दौरान मनीष ने खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अंडर कवर एजेंट बताया और पुलिस पर धौंस जमाने लगा। लेकिन कड़ाई से पूछताछ में शीघ्र ही उसकी सारी करतूत उजागर हो गई।

Contents
घर पर छापेमारी में कई सामान बरामदधौंस दिखाकर ठगी करने का आरोप
- Advertisement -

घर पर छापेमारी में कई सामान बरामद

इसके बाद पुलिस ने मनीष गुप्ता के गोगरी-जमालपुर स्थित घर पर छापेमारी की जिस दौरान 31 लीटर महंगी विदेशी शराब, प्रतिबंधित बारहसिंगा के दो सींग, एक महंगी Tesla और एक महंगी Tata Safari कार, 20 क्रेडिट कार्ड, चार चेकबुक, 8 डेबिट कार्ड और एप्पल कंपनी के पांच आईफोन बरामद मिले हैं। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उसके पास ये बारसिंगा के सिंग कहां से आए। पुलिस के मुताबिक, बरामद टेस्ला कार पर IAS और ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। इस बात की भी जांच की जा रही है कि इन चीजों का इस्तेमाल आरोपी किस तरह करता था और इनका उसके कथित ठगी के नेटवर्क से क्या संबंध है।

धौंस दिखाकर ठगी करने का आरोप

खगड़िया एसपी के अनुसार मनीष गुप्ता कथित तौर पर IAS अधिकारी होने का प्रभाव दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस का दावा है कि इसी तरह धौंस और ठगी के जरिए उसने काफी संपत्ति बनाई। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा खुद को अजीत डोभाल का अंडर कवर एजेंट बताए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि मनीष वास्तव में किसी सरकारी एजेंसी या राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से जुड़ा था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अब आर्थिक पहलू की भी जांच कराने का फैसला किया है। खगड़िया एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए पटना से आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई की टीम को बुलाया जाएगा। जांच में आरोपी की संपत्ति, बैंकिंग लेन-देन, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के इस्तेमाल समेत अन्य वित्तीय गतिविधियों को खंगाला जाएगा।

 

- Advertisement -
TAGGED: अंडर कवर, एजेंट, गिरफ्तार, डोभाल, फर्जी IAS, बारसिंगा, सींग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

तिलैया जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
बिहारी समाज
जीरो टॉलरेंस एरिया में कचरे का अम्बार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
बिहारी समाज
सावन में शिवभक्ति में डूबा नगर, 125 लाख रुद्राक्ष से सजा साहेब कोठी शिव मंदिर बना आस्था का केन्द्र
बिहारी समाज
शिक्षाविद प्रो. गायत्री कुमारी की स्मृति में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने बांधा शमां
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

तिलैया जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
बिहारी समाज
जीरो टॉलरेंस एरिया में कचरे का अम्बार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
बिहारी समाज
सावन में शिवभक्ति में डूबा नगर, 125 लाख रुद्राक्ष से सजा साहेब कोठी शिव मंदिर बना आस्था का केन्द्र
बिहारी समाज
शिक्षाविद प्रो. गायत्री कुमारी की स्मृति में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने बांधा शमां
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

तिलैया जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

नवादा : केजी रेलखंड पर तिलैया जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक के लाइन…

By Swatva
बिहारी समाज

जीरो टॉलरेंस एरिया में कचरे का अम्बार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

नवादा : नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे सफाई ठेकेदारों…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन में शिवभक्ति में डूबा नगर, 125 लाख रुद्राक्ष से सजा साहेब कोठी शिव मंदिर बना आस्था का केन्द्र

नवादा : सावन का पावन महीना शुरू होते ही संपूर्ण जिला समेत…

By Swatva
बिहारी समाज

शिक्षाविद प्रो. गायत्री कुमारी की स्मृति में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने बांधा शमां

नवादा : नगर के आरएमडब्ल्यू कॉलेज की पूर्व प्राध्यापक एवं शिक्षाविद प्रोफेसर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?