By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

कोशी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, सिमरी बख्तियारपुर के पास कूदने लगे यात्री

Amit Dubey
Last updated: August 12, 2026 11:27 am
By Amit Dubey 55 Views
Share
3 Min Read
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
SHARE

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के पास आज बुधवार सुबह कोशी एक्सप्रेस के एक AC कोच में आग लग गई। ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से वाया सहरसा हटिया जा रही थी। अचानक सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से ट्रेन के खुलते ही रानीबाग ढाला के पास गेटमैन ने कोच के नीचे से धुआं उठता देखा और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। यात्रियों को दूसरे कोच में भेज दिया गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पहियों के ब्रेक बाइंडिंग से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -

ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना आज सुबह करीब 5:30 बजे तब घटी जब ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान रानीबाग ढाला के गेटमैन की नजर एक कोच पर पड़ी। उसने कोच के नीचे से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर, आरपीएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित कोच में सवार यात्रियों को दूसरे कोच में भेज दिया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के कारण ट्रेन कुछ देर तक रुकी रही और आग बुझने के बाद परिचालन सामान्य कर दिया गया।

इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ब्रेक बाइंडिंग बताई जा रही है। माना जा रहा है कि ब्रेक में तकनीकी समस्या के कारण गर्मी पैदा हुई जिससे कोच के निचले हिस्से में आग लगी हो सकती है। हालांकि रेलवे की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच के लिए तकनीकी टीम गठीत की गई है। बीते कुछ दिनों में सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 3 अगस्त को भी स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई थी। उस घटना के बाद अब एक बार फिर ट्रेन के कोच में आग लगने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

- Advertisement -
TAGGED: AC कोच, आग, कोशी एक्स, ट्रेन, सिमरी बख्तियारपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अरवल जिले से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन, राज्य स्तरीय कार्यक्रम लेंगे भाग
बिहारी समाज
स्थापित होगा सिद्धाश्रम का गौरव
मंथन विचार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां 
लेटेस्ट न्यूज़
कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अरवल जिले से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन, राज्य स्तरीय कार्यक्रम लेंगे भाग
बिहारी समाज
स्थापित होगा सिद्धाश्रम का गौरव
मंथन विचार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां 
लेटेस्ट न्यूज़
कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अरवल जिले से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन, राज्य स्तरीय कार्यक्रम लेंगे भाग

अरवल - पायस मिशन स्कूल, अरवल में डॉ राहुल कुमार शैक्षिक समन्वयक…

By Swatva

कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून

-बेहतर इलाज के लिए अस्पताल निदेशक से की बात; जरूरतमंद परिवार की…

By Swatva
बिहारी समाज

फिल्म समीक्षा : “बोध” भोजपुरी सिनेमा की परिभाषा बदलती एक बेमिसाल और संजीदा कृति

- पारिवारिक मूल्य, पिता-बच्चों का रिश्ता, अकाउंटेबिलिटी और जीवन की यथार्थपरक भावनाएं…

By Swatva
लापता, छात्रा, TPS, कॉलेज, डेडबॉडी, पटना, युवक, रेलवे ट्रैक, दुबई, कॉल
अपराध

पटना में TPS कॉलेज की लापता छात्रा और युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली बॉडी, दुबई के कॉल का क्या है रहस्य?

राजधानी पटना के कुम्हरार इलाके में रेलवे ट्रैक पर आज शुक्रवार की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?