By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नहीं आए पॉवर स्टार पवन सिंह, फैमिली कोर्ट में फफक पड़ीं ज्योति सिंह

Amit Dubey
Last updated: February 12, 2026 1:09 pm
By Amit Dubey 683 Views
Share
3 Min Read
पवन सिंह, ज्योति सिंह, फैमिली कोर्ट, भोजपुरी, एक्टर, सिंगर
SHARE

मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते दिन बुधवार को आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में दोनों के बीच सुलह (रिकॉन्सिलिएशन) के लिए सुनवाई की तारीख थी जिसपर उनकी पत्नी ज्योति सिंह तो कोर्ट में उपस्थित हुईं, लेकिन पवन सिंह गायब रहे। ज्योति सिंह के वकील आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि कोर्ट की ओर से रीकांउसलिंग के लिए 11 फरवरी की तिथि तय थी। कोर्ट के आदेश पर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट में उपस्थित हुईं। लेकिन, तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देकर उनके पति पवन सिंह नहीं आए। इसपर ज्योति सिंह कोर्ट में अपनी बात कह भावुक होकर रो पड़ीं।

Contents
कोर्ट में जज से क्या बोली ज्योति सिंह?क्या है मामला, मेंटेनेंस में 10 करोड़ दें… ?
- Advertisement -

कोर्ट में जज से क्या बोली ज्योति सिंह?

न्यायालय की पहल पर रिकाउं​सलिंग के लिए अदालत पहुंची ज्योति सिंह ने कोर्टरूम में कहा—’जज साहब, मेरी शादी को 7 साल हो चुके हैं। लेकिन आज तक मुझे न तो पति का प्यार मिला और न ही भरण-पोषण का कोई खर्च। मैं पवन सिंह के साथ रहना चाहती हूं। मेरा दर्द नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर वे साथ नहीं रहना चाहते, तो मुझे 10 करोड़ रुपये मेंटेनेंस दिए जाएं’। बताया जाता है कि ज्योति सिंह ने कोर्ट परिसर में पवन सिंह का लंबा इंतजार किया, लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंचे। उनके वकील ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया। इसके बाद काफी भावुक अवस्था में ज्योति सिंह कोर्ट से बाहर निकलीं। अब कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 24 फरवरी 2026 तय की है।

क्या है मामला, मेंटेनेंस में 10 करोड़ दें… ?

सिंगर और एक्टर पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 7 मार्च 2018 को बलिया (यूपी) में बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद अक्टूबर 2021 में पवन सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की, और यह मामला मई 2022 से आरा कोर्ट में चल रहा है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें शादी के बाद नशे की हालत में मारपीट करना, गाली-गलौज करना, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देना और दो बार जबरन गर्भपात कराने का आरोप शामिल है। साथ ही ज्योति सिंह ने कोर्ट में अंतरिम भरण-पोषण की मांग भी की है। बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने वर्ष 2015 में सुसाइड कर लिया था। इस मामले में कोर्ट अभी भी दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है। अगर समझौता नहीं हुआ, तो तलाक और मेंटेनेंस पर विस्तृत सुनवाई होगी। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, अदालत दोनों की आर्थिक स्थिति, वैवाहिक परिस्थितियों और आरोपों को देखकर फैसला लेगी।

TAGGED: एक्टर, ज्योति सिंह, पवन सिंह, फैमिली कोर्ट, भोजपुरी, सिंगर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नीतीश कुमार मालिक हैं, जो चाहेंगे वही होगा — अनंत सिंह
बिहारी समाज राजनीति राजपाट
19, विधानसभा, समितियां, गठित, अनंत सिंह, धूमल, रास चुनाव, गायब विधायक
बिहार विधानसभा की 19 समितियां गठित, अनंत सिंह और धूमल समेत कई बड़े नाम शामिल
देश-विदेश राजनीति राजपाट
बारह‌ वर्षों से फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
बिहारी समाज
युवक की हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नीतीश कुमार मालिक हैं, जो चाहेंगे वही होगा — अनंत सिंह
बिहारी समाज राजनीति राजपाट
19, विधानसभा, समितियां, गठित, अनंत सिंह, धूमल, रास चुनाव, गायब विधायक
बिहार विधानसभा की 19 समितियां गठित, अनंत सिंह और धूमल समेत कई बड़े नाम शामिल
देश-विदेश राजनीति राजपाट
बारह‌ वर्षों से फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
बिहारी समाज
युवक की हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

नीतीश कुमार मालिक हैं, जो चाहेंगे वही होगा — अनंत सिंह

पटना : मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बिहार…

By Swatva
19, विधानसभा, समितियां, गठित, अनंत सिंह, धूमल, रास चुनाव, गायब विधायक
देश-विदेश

बिहार विधानसभा की 19 समितियां गठित, अनंत सिंह और धूमल समेत कई बड़े नाम शामिल

बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। इसमें…

By Amit Dubey

बारह‌ वर्षों से फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने बारह‌ वर्षों से फरार चल…

By Swatva
बिहारी समाज

युवक की हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

नवादा : जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव के मुसहरी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?