By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पूर्व MP और बाहुबली प्रभुनाथ सिंह का भतीजा बक्सर में गिरफ्तार, शराब पीकर पुलिस पर जमा रहा था धौंस

Amit Dubey
Last updated: March 16, 2026 1:05 pm
By Amit Dubey 38 Views
Share
4 Min Read
गिरफ्तार, पूर्व MP, प्रभुनाथ सिंह, भतीजा, बक्सर, शराब, पुलिस, धौंस, पूर्व MLA, बेटा, JDU, MLA, भाई
SHARE

बक्सर पुलिस ने बिहार में महाराजगंज के पूर्व सांसद बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को बक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। सुधीर सिंह की यह गिरफ्तारी यूपी से लौटते समय बक्सर के निकट औद्योगिक थाना क्षेत्र में वीर कुंवर सिंह सेतु पर की गई। पुलिस ने वहां नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चला रहा था, इसी दौरान सुधीर सिंह अपनी इनोवा कार से यूपी से चलकर बिहार आ रहे थे। चेकिंग के दौरान सुधीर सिंह ने अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर पुलिस पर दबाव बनाने और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने धौंस दिखाया। नशे की हालत में पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के साथ बात की। वरीय अधिकारियों की दखल के बाद सुधीर की मेडिकल जांच कराई गई। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Contents
Ex-MP का भतीजा, पूर्व MLA का बेटा, JDU MLA का भाईपुलिस के साथ दुर्व्यवहार, आबकारी एक्ट की अवहेलना
- Advertisement -

Ex-MP का भतीजा, पूर्व MLA का बेटा, JDU MLA का भाई

सुधीर सिंह इस वक्त सजायाफ्ता होकर जेल में बंद महाराजगंज के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह के भतीजे हैं, और दिवंगत पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह के बेटे हैं। घटना शनिवार देर रात की है जब पुलिस वीर कुंवर सिंह सेतु (गंगा पुल) पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यूपी से आ रही एक काली इनोवा कार को रुकने का इशारा किया गया। जैसे ही गाड़ी रुकी और पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे तो पाया कि कार चला रहे सुधीर सिंह से मुंह से शराब की तेज़ दुर्गंध आ रही है। इसके बाद जब पुलिस ने सत्यापन की सामान्य प्रक्रिया शुरू की और गाड़ी से बाहर आने को कहा, तो सुधीर सिंह भड़क गए। उन्होंने पुलिसवालों से तीखी बहस की और अपने राजनीतिक रसूख का रौब झाड़ने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने पुलिस को बार-बार चेतावनी दी कि उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

पुलिस के साथ दुर्व्यवहार, आबकारी एक्ट की अवहेलना

इधर गिरफ्तारी के बाद भी सुधीर सिंह का आक्रामक रवैया शांत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, उन्होंने न केवल उनके आदेशों की अवहेलना की, बल्कि पुलिस स्टेशन ले जाते समय पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की। सुधीर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ ही पुलिस के आदेशों की अवहेलना और धमकाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि तलाशी के दौरान गाड़ी से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। मालूम हो कि
सुधीर सिंह एक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह सांसद रहे हैं, पिता दीनानाथ सिंह विधायक थे और उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में मांझी (सारण) से जेडीयू विधायक हैं। जैसे ही सुधीर की गिरफ्तारी की खबर फैली, कई रसूखदार लोगों ने उन्हें छुड़ाने के लिए पैरवी और दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए बराबर है और किसी की सिफारिश नहीं मानी गई।

TAGGED: JDU, MLA, गिरफ्तार, धौंस, पुलिस, पूर्व MLA, पूर्व MP, प्रभुनाथ सिंह, बक्सर, बेटा, भतीजा, भाई, शराब
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पथ दुर्घटना में मोबाइल दुकान संचालक जख्मी, रेफर
बिहारी समाज
अनैतिक ढंग से खुद ही कर ली जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य के रूप में ताजपोशी
बिहारी समाज
NITISH CABINET MEETING
सीएम की ‘समृद्धि यात्रा’ का चौथा चरण कल से, 4 दिनों में 8 जिलों का तूफानी दौरा
बिहारी समाज
21 जिलों की बदलेगी सूरत, 7 नए नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को हरी झंडी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पथ दुर्घटना में मोबाइल दुकान संचालक जख्मी, रेफर
बिहारी समाज
अनैतिक ढंग से खुद ही कर ली जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य के रूप में ताजपोशी
बिहारी समाज
NITISH CABINET MEETING
सीएम की ‘समृद्धि यात्रा’ का चौथा चरण कल से, 4 दिनों में 8 जिलों का तूफानी दौरा
बिहारी समाज
21 जिलों की बदलेगी सूरत, 7 नए नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को हरी झंडी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पथ दुर्घटना में मोबाइल दुकान संचालक जख्मी, रेफर

नवादा : स्टेट हाइवे 70 मुख्य मार्ग में परनाडाबर मोड के समीप…

By Swatva

अनैतिक ढंग से खुद ही कर ली जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य के रूप में ताजपोशी

-लंबित परिणाम के बावजूद खुद की ताजपोशी आपत्तिजनक एवं गैरकानूनी : दीपक…

By Swatva
NITISH CABINET MEETING
बिहारी समाज

सीएम की ‘समृद्धि यात्रा’ का चौथा चरण कल से, 4 दिनों में 8 जिलों का तूफानी दौरा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे…

By Swatva
बिहारी समाज

21 जिलों की बदलेगी सूरत, 7 नए नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को हरी झंडी

- जमीन अधिग्रहण के लिए गठित होगा 'काला' (CALA), पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे समेत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?