By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

मुठभेड़ में जिसे पुलिस ने मारी गोली, वह कुख्यात अस्पताल से हुआ फरार

Amit Dubey
Last updated: November 18, 2025 2:16 pm
By Amit Dubey 237 Views
Share
3 Min Read
फरार, कुख्यात, पटना, एनएमसीएच
SHARE

पटना पुलिस की अभिरक्षा में इलाज करवा रहा कुख्यात अपराधी मिथुन फरार हो गया है। पटना के एनएमसीएच में उसका इलाज चल रहा था जिस दौरान वह भाग गया। इस खबर के सामने आते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल परिसर व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। पटना एसएसपी के निर्देश पर अलग-अलग थानों की पुलिस टीम मिथुन की तलाश में छापेमारी कर रही है। मिथुन पर बिहार और झारखंड के कई थानाक्षेत्रों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। उसे हाल में पटना पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी जिसके ​इलाज के लिए उसे अेस्पताल में भर्ती कराया गया था।

- Advertisement -

मिथुन के बारे में बताया गया कि उसपर पटना के साथ-साथ झारखंड में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी कर रखा था। कुख्यात मिथुन को दो दिन पहले पटना पुलिस ने खुसरूपुर में घेरेबंदी के दौरान दबोचा था। देर रात पुलिस और मिथुन के गिरोह के बीच हुई भिड़ंत में दोनों ओर से गोलीबारी हुई। जवाबी फायरिंग के दौरान मिथुन के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।  मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और इस सफलता को जिले की बड़ी उपलब्धि माना गया। घटना में एक चौकीदार और एक इंस्पेक्टर भी घायल हुए थे।  मिथुन को तुरंत एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसे कड़ी सुरक्षा में इलाज किया जा रहा था। आज मंगलवार की सुबह अचानक मिथुन मौका पाकर अपनी सुरक्षा में तैनात चौकीदार व पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया।

पटना पुलिस का कहना है कि यह घटना कैसे हुई? और सुरक्षा में चूक कहां रही? इसे लेकर की जा रही है। फिलहाल सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। लोगों का कहना है कि दो दिन पहले ही कुख्यात मिथुन और पटना पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। भागने के दौरान मिथुन को पुलिस ने गोली मार दी थी। पुलिस पर अब दोहरी चुनौती है। एक तरफ जहां उसे मिथुन की खोज करनी है, वहीं दूसरी तरफ इस लापरवाही की जवाबदेही तय करनी है। शहरभर में चौकसी बढ़ा दी गई है और पुलिस हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

TAGGED: एनएमसीएच, कुख्यात, पटना, फरार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत

पटना : राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज राजधानी…

By Swatva
छात्र, प्रदर्शन, TRE-4, UGC नियम, पटना, विरोध मार्च, पुलिस, भिड़ंत
बिहारी समाज

TRE-4 भर्ती और UGC नियम लागू करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत

राजधानी पटना में आज बुधवार को शिक्षक भर्ती की TRE-4 परीक्षा का…

By Amit Dubey
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?