Delhi election : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जहां, पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे कई फायर ब्रांड नेता हार रहे हैं। वहीं, दिल्ली की कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने, भाजपा के रमेश बिधूड़ी को कांटे की टक्कर देकर आम आदमी पार्टी की लाज बचा ली है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार गए हैं। वहीँ, पटपरगंज सीट से लगातार तीन बार विजय प्राप्त करने वाले पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी जगनपुरा सीट से भाजपा के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवा से करीब 600 वोट से हार मिली है।