By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

ईरान युद्ध से उपजे हालात पर बिहार में संकट प्रबंधन का नया ब्लूप्रिंट तैयार, CS ने संभाली कमान

Amit Dubey
Last updated: April 1, 2026 4:32 pm
By Amit Dubey 31 Views
Share
5 Min Read
CS, संकट प्रबंधन, ईरान युद्ध, एलपीजी, पेट्रोलियम, उत्पाद, आपूर्ति, प्रवासी, बिहार
SHARE

बिहार में संभावित आपदा और संकटों से निपटने के लिए अब प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली उच्चस्तरीय बैठक ने साफ संकेत दे दिया गया है कि अब इसमें लापरवाही बरतने की कोई जगह नहीं होगी। करीब डेढ़ घंटे चली इस मैराथन बैठक में राज्य के शीर्ष अधिकारी, सभी जिलों के डीएम-एसपी और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता को राहत और व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब हर सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंअ ग्रुप की नियमित रूप से बैठक होगी और इसमें आपदा उपायों की सख्त समीक्षा की जाएगी।

Contents
हर सोमवार होगी समीक्षाजमाखोरों को सख्त चेतावनी
- Advertisement -

हर सोमवार होगी समीक्षा

CMG की बैठक हर सोमवार होने वाली नियमित समीक्षा बैठकों में अब सरकार के हर विभाग को अपनी प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। इसके साथ ही क्राइसिस मैनेजमेंट के सिलसिले में जिलों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। यह भी साफ कर दिया गया कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई या कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी तथा सबकी जवाबदेही तय कर दी गई है। इस बैठक में राज्य में ईंधन आपूर्ति पर खास फोकस रखा गया और संबंधित विभागों तथा अधिकारियों को बैकलॉग खत्म करने का अल्टीमेटम दिया गया। बैठक के दौरान समीक्षा में यह पाया गया कि कई जिलों में LPG आपूर्ति में भारी बैकलॉग देखा गया है। इसको देखते हुए जमाखोरों को सख्त चेतावनी भी जारी की गई। आपूर्ति से लेकर प्रवासी श्रमिकों तक सरकार ने पूरी व्यवस्था कसते हुए सभी विभागों से एकदम तैयार रहने को कह दिया गया है।

जमाखोरों को सख्त चेतावनी

ईरान युद्ध के मद्देनजर एलपीजी और पेट्रोल—डीजल की उपलब्धता सामान्य रखने और अफवाहों को लेकर डीएम और एसपी को तत्काल सुधार तथा कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं। इसके तहत अब पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार की तरफ से बताया गया कि किसी भी सूरत में ‘दीदी की रसोई’ और विभिन्न छात्रावासों में गैस सप्लाई बाधित नहीं होगी। इसके अलावा PNG कनेक्शन के लिए लोगों को जागरुक करने और इसके क्रियान्वयन में सुस्ती पर नाराजगी व्यक्त की गई। बताया गया कि पीएनजी कनेक्शन हेतु 3.68 लाख घरों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन प्रगति असमान रही। मुख्य सचिव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस दिशा में 14 जिलों में काम शून्य रहा। इसपर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और तुरंत कार्ययोजना बनाकर इसमें लगने का निर्देश दिया। उनहोंने एजेंसियों को भी संसाधन बढ़ाने का आदेश दिया।

जमाखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कालाबाजारी करने वालों पर सीधे FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया। साथ ही सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। प्रवासी श्रमिकों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए उनके लिए जल्द टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करने की बात कही गई। मुख्य सचिव ने राज्य लौट रहे श्रमिकों का पूरा डेटा तैयार करने के निर्देश के अलावा हर दिन प्रेस ब्रीफिंग कर सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को जन संवाद के माध्यम से सीधे उपलब्ध कराने के भी आदेश दिये। इसके तहत अब हर दिन दोपहर 3 बजे जिला स्तर पर प्रेस वार्ता की जाएगी। यह भी बताया गया कि कंट्रोल रूम की निगरानी खुद DM करेंगे और फेक न्यूज पर तुरंत कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की आज हुई बैठक कुल मिलाकर ईरान युद्ध से उपजे हालात के मद्देनजर लोकल स्तर पर एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सामान्य रखने हेतु लोकल स्तर पर एक्शन का स्पष्ट रोडमैप है। सरकार मौजूदा हालात से निपटने की पूरी तैयारी चुकी है और जमाखोरों तथा अराजक तत्वों की निगरानी तथा सख्त कार्रवाई तय कर दी गई है। प्रभारी सचिव और आयुक्त खुद जिलों में एलपीजी स्टॉक, कंट्रोल रूम और श्रमिक स्थिति की समीक्षा तथा निरीक्षण करेंगे और दो दिन के भीतर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से देंगे।

TAGGED: CS, आपूर्ति, ईरान युद्ध, उत्पाद, एलपीजी, पेट्रोलियम, प्रवासी, बिहार, संकट प्रबंधन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनंत सिंह के गांव नदावां में 3 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल, 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद
बिहारी समाज
प्रवासी श्रमिको से संबंधित मामलो मे संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर दिया गया विशेष बल
बिहारी समाज
06 अप्रैल से व्यवहार न्यायालय का कार्य होगा प्रातः कालीन
बिहारी समाज
चीनी मिल खुलने की आश जगी, सचिव ने किया वारिसलीगंज का दौरा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनंत सिंह के गांव नदावां में 3 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल, 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद
बिहारी समाज
प्रवासी श्रमिको से संबंधित मामलो मे संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर दिया गया विशेष बल
बिहारी समाज
06 अप्रैल से व्यवहार न्यायालय का कार्य होगा प्रातः कालीन
बिहारी समाज
चीनी मिल खुलने की आश जगी, सचिव ने किया वारिसलीगंज का दौरा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अनंत सिंह के गांव नदावां में 3 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल, 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

- विधायक अनंत सिंह की पहल पर बिहार केसरी विवेका पहलवान की…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रवासी श्रमिको से संबंधित मामलो मे संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर दिया गया विशेष बल

अरवल - समाहरणालय सभाकक्ष, अरवल में रचना पाटिल, भा०प्र०से०, सचिव (व्यय) सह-प्रभारी…

By Swatva

06 अप्रैल से व्यवहार न्यायालय का कार्य होगा प्रातः कालीन

नवादा : जिला व्यवहार न्यायालय का कार्य 06 अप्रैल से प्रातः कालीन…

By Swatva
बिहारी समाज

चीनी मिल खुलने की आश जगी, सचिव ने किया वारिसलीगंज का दौरा

नवादा : जिले के वारिसलीगंज में एकबार फिर चीनी मिल खुलने की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?