नवादा : रजौली पुलिस ने अम्बातरी गांव के बधार से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक की पहचान फरकाबुजर्ग पंचायत खिजुआ गांव के अलखदेव यादव के पुत्र प्रमोद यादव के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के आलोक में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया।
मृतक के चाचा ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक का काफी दिनों से अपने ही गोतिया से भूमि विवाद चल रहा था। संभवतः इसी कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। मृतक के शरीर पर मारपीट के एक नहीं कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की संभावना को बल मिलता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
भईया जी की रिपोर्ट