भोजपुर : बिहार के भोजपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ, दुष्कर्म के आरोपी पर पीड़िता ने गुस्से में तेजाब से हमला कर दिया। जिससे आरोपी का चेहरा और एक आंख झुलस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है।
घटना से सम्बन्ध में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि सोमवार की रात गांव में रहने वाला महेंद्र यादव जो रिश्ते में देवर लगता है, वो उसके साथ दुष्कर्म कर के भाग रहा था, तभी पीड़िता ने गुस्से में आकर उस पर तेजाब से हमला कर दिया। आगे पीड़िता ने बताया कि वो अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है और उसका पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता है।
सोमवार की रात जब वह घर में अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी तभी आरोपी देवर उसके घर में घुसा और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तभी वो गुस्से में आकर बोतल में रखी तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा जल गया। उसके बाद पीड़िता ने उदवंतनगर थाना में आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी।
वहीँ, उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य को संकलन किया है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी रिश्ते में देवर लगता है।