By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

हॉट सीटों पर कौन चल रहा आगे? काराकाट, पूर्णिया, मुंगेर, सारण और पाटलिपुत्र का हाल

Amit Dubey
Last updated: June 4, 2024 1:27 pm
By Amit Dubey 497 Views
Share
3 Min Read
मतगणना, हॉट सीट, काराकाट, पूर्णिया, मुंगेर, सारण, पाटलिपुत्र
SHARE

मौजूदा चुनाव में बिहार की काराकाट, पूर्णिया, मुंगेर, सारण और पाटलिपुत्र को सबसे हॉट सीटों का दर्जा दिया गया। आज की मतगणना में इन सीटों के पर रुझान कमोबेश वैसे ही हैं जिनके चलते इन सीटों को हॉट सीट कहा गया। जहां सारण और पाटलिपुत्र सीट पर राजद सुप्रीमो लालू यादव की दो बेटियां चुनाव लड़ने उतरी वहीं मुंगेर में जदयू के नंबर टू ललन सिंह मैदान में थे। पूर्णिया सीट पप्पू यादव के कारण चर्चा में आया तो काराकाट भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने से लाइमलाइट में आया।

Contents
काराकाट और पूर्णियासारण और पाटलिपुत्रमुंगेर में ललन का जलवा
- Advertisement -

काराकाट और पूर्णिया

बात करें काराकाट की तो यहां की मतगणना में अब तक पवन सिंह आगे तो नहीं चल रहे, लेकिन उन्होंने एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा को जरूर तीसरे नंबर पर कर दिया है। काराकाट में इंडिया अलायंस के राजाराम कुशवाहा 36671 मतों के साथ अच्छी बढ़त पर हैं। काराकाट के बाद बिहार में सबसे अधिक चर्चा पूर्णिया सीट की रही। यहां पप्पू यादव ने कांग्रेस में रहते हुए गठबंधन धर्म के खिलाफ जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ा। लेकिन आज हो रही काउंटिंग में वे यहां जदयू कैंडिडेट संतोष सुमन से करीब साढ़े 4 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। यहां राजद कैंडिडेट बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं।

सारण और पाटलिपुत्र

बिहार में सबकी नजरें सारण और पाटलिपुत्र सीट की ओर लगी हुईं हैं। इन दोनों सीटों से लालू प्रसाद यादव ने अपनी दो बेटियों को चुनावी मैदान में उतारा है। सारण से रोहिणी आचार्य भाजपा के राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं तो पाटलिपुत्र में लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती भाजपा के रामकृपाल यादव के सामने हैं। अब तक हुई मतगणना में लालू की इन दो बेटियों में से एक मीसा भारती तो 38000 मतों से आगे हैं, लेकिन रोहिणी सारण सीट पर पिछड़ गईं हैं। मीसा ने पाटलिपुत्र में भाजपा के रामकृपाल यादव पर अच्छी बढ़त बना ली है। सारण में भाजपा के राजीव रूडी ने रोहिणी को 14000 से ज्याद मतों से पीछे छोड़ दिया है।

मुंगेर में ललन का जलवा

अब बात करें मुंगेर सीट की तो यहां भी लड़ाई काफी तगड़ी चल रही है। यहां जदयू के ललन सिंह को डॉन अशोक महतो की पत्नी जो यहां राजद कैंडिडेट हैं, उनसे कड़ी टक्कर मिल रही है। लेकिन अब तक हुई कई राउंड की मतगणना में ललन सिंह उनपर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार मुंगेर सीट पर जदयू के ललन सिंह राजद की कुमारी अनीता से करीब 47 हजार मतों से आगे हैंं।

- Advertisement -
TAGGED: काराकाट, पाटलिपुत्र, पूर्णिया, मतगणना, मुंगेर, सारण, हॉट सीट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पप्पू यादव, फेसबुक लाइव, Z+ सिक्योरिटी, खुद को धमकी, पारा हाई, CBI से जांच, इस्तीफा दे दूंगा
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा मौत मामला : सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा, नर्स का ऑडियो जारी कर उठाए सवाल

पटना/पूर्णिया : नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत…

By Swatva
नाबालिग, गैंगरेप, प्रेमी, मधेपुरा, 4 दोस्त
अपराध

सारण में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, पुलिस ने 2 को दबोचा

बिहार में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने…

By Amit Dubey
सिपाही, चाकू, घोंपा, पूर्णिया, उत्पाद टीम, हमला
अपराध

पूर्णिया में उत्पाद टीम पर हमला, शराब माफिया ने सिपाही को घोंपा चाकू

पूर्णिया में उत्पाद विभाग की टीम पर बीती देर रात चाकू से…

By Amit Dubey
अपराध

बाइक चोर गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, मास्टर चाबी से उड़ाते थे गाड़ियां

पूर्णिया : जिले में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?