By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

कोबरा ने ट्रेन को बनाया बंधक! पलामू एक्सप्रेस के इंजन से भाग खड़े हुए लोको पायलट

Amit Dubey
Last updated: November 21, 2024 1:30 pm
By Amit Dubey 1.4k Views
Share
4 Min Read
पलामू एक्सप्रेस, कोबरा सांप, ट्रेन बनी बंधक, इंजन में सांप, भागे लोको पायलट
SHARE

बीती रात बिहार से झारखंड जाने वाली मशहूर ट्रेन पलामू एक्सप्रेस में एक गजब वाकया पेश आया। एक कोबरा सांप ने इस ट्रेन को पटना से खुलने के बाद तरेगना स्टेशन पर बंधक बना लिया। इस कारण तरेगना स्टेशन पर यह ट्रेन घंटो खड़ी रही और यात्री परेशान होते रहे। दरअसल पटना-गया रेलखंड के तारेगना रेलवे स्टेशन पर जब राजधानी पटना से खुलकर पलामू एक्सप्रेस तरेगना पहुंची, तो अचानक लोको पायलट की नजर इंजन में मौजूद एक कोबरा सांप पर पड़ी। इसके बाद तो ट्रेन के दोनों लोको पायलट तुरंत अपनी केबिन से डरकर भाग निकले। इससे जो ट्रेन 2 मिनट तरेगना में रुकती है वह वहां करीब 2 घंटे तक खड़ी रही।

Contents
तरेगना स्टेशन की घटना, मची अफरा-तफरी2 घंटे तक चला सांप को निकालने का कामक्या कहा पलामू एक्सप्रेेस के लोको पायलट ने
- Advertisement -

तरेगना स्टेशन की घटना, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार बीती रात पटना से बरकाकाना जा रही पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में अचानक एक ड्राइवर को गेहुंमन सांप दिखा। इंजन में जहरीले सांप को देखकर दोनों लोको पायलट घबड़ा गए और चीख मारते हुए वे किसी तरह इंजन से बाहर भागे। बाहर आकर दोनों लोको पायलट ने रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि लोको पायलट इतने डरे हुए थे कि उनके माथे से पसीना चू रहा था। ट्रेन को वहीं छोड़कर दोनों तरेगना स्टेशन के कंट्रोल रूम पहुंचे थे।

2 घंटे तक चला सांप को निकालने का काम

ट्रेन के इंजन में सांप होने की सूचना स्टेशन प्रबंधन को दी गई। इसके बाद स्टेशन मैनेजर कुछ अन्य कर्मियों को लेकर पलामू एक्सप्रेस के इंजन के पास पहुंचे और काफी देर तक सांप को इंजन से निकालने का प्रयास करते रहे। इस दौरान यात्रियों की भीड़ ट्रेन के इंजन के सामने जमा हो गयी। मामला सामने आने के बाद यात्रियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह उस जहरीले सोप को ट्रेन के इंजन से बाहर निकाला गया। इस क्रम में ट्रेन काफी लेट हो गई। करीब 2 घंटे की देरी के बाद तारेगना रेलवे स्टेशन से पलामू एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया गया। ट्रेन के लोको पयलट ने बताया कि वह तरेगना में ट्रेन के रुकते ही नीचे उतरा था, लेकिन जब वापस इंजन पर चढ़ने लगा तो अंदर उसकी नजर सांप पर पड़ी और वह घबरा गया।

क्या कहा पलामू एक्सप्रेेस के लोको पायलट ने

इंजन के दूसरे लोको पायलट ने बताया कि पटना से बरकाकाना जाने वाली पलामू एक्सप्रेस ट्रेन तारेगना रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। उसके बाद ट्रेन के आगे के लिए बढ़ाने हेतु जैसे ही हॉर्न बजाया गया तो लोको पायलट की नजर इंजन में बैठे सांप पर गई। सांप देख लोको पायलट डर गया और इसकी सूचना रेलवे महकमे को दी गई। लगभग 2 घंटे तक रेलवे के टेक्नीशियन सांप को बाहर निकलाने का प्रयास करते रहे। सांप को निकालने के बाद तारेगना स्टेशन से पलामू एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

- Advertisement -
TAGGED: इंजन में सांप, कोबरा सांप, ट्रेन बनी बंधक, पलामू एक्सप्रेस, भागे लोको पायलट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जल्द बनेगा सुविधायुक्त आधुनिक अस्पताल, पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव ने किया बड़ा ऐलान
बिहारी समाज
धर्मशीला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की जांच के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित जांच टीम पहुंची नवादा
बिहारी समाज
रामनवमी को ले शांति समिति की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
बिजली, वितरण, बिहार, केंद्र, 'A' ग्रेड, यूपी-झारखंड, पछाड़ा
बिहार में बिजली टैरिफ वॉर : दिन में राहत, शाम को झटका
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जल्द बनेगा सुविधायुक्त आधुनिक अस्पताल, पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव ने किया बड़ा ऐलान
बिहारी समाज
धर्मशीला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की जांच के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित जांच टीम पहुंची नवादा
बिहारी समाज
रामनवमी को ले शांति समिति की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
बिजली, वितरण, बिहार, केंद्र, 'A' ग्रेड, यूपी-झारखंड, पछाड़ा
बिहार में बिजली टैरिफ वॉर : दिन में राहत, शाम को झटका
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

रजौली के बाद अब कौआकोल के जंगली इलाकों में हाथियों का तांडव, दहशत में ग्रामीण

-रातभर किया रतजग्गा, वन विभाग की टीम अलर्ट नवादा : जिले के…

By Swatva
रामसूरत राय, पूर्व मंत्री, हत्या, करीबी, मुजफ्फरपुर, हरिशंकर सिंह
अपराध

पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामसूरत राय के करीबी की मुजफ्फरपुर में हत्या

मुजफ्फरपुर में बीती रात पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय के…

By Amit Dubey
LPG,रसोई गैस, बुकिंग, अंतराल, फेक, अफवाह, सच, 25—35—45 दिन, पुराने नियम
देश-विदेश

रसोई गैस बुकिंग अंतराल पर क्या है सच? 25..35 और 45 दिन की अफवाह से बचने की सलाह

एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियमों को लेकर वायरल हो रही…

By Amit Dubey
JDU, ऐक्शन, नीतीश कुमार, सांसद, गिरधारी यादव, सांसदी, रद, लोस स्पीकर, नोटिस
देश-विदेश

JDU की कमान संभालते ही नीतीश का तगड़ा ऐक्शन, गिरधारी यादव की सांसदी रद करने का नोटिस

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालते ही नीतीश कुमार ने बांका…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?