By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

मां..बेटा, सबको अलग-अलग बंगला चाहिए, लालू परिवार पर CM सम्राट ने कसा तंज

Amit Dubey
Last updated: June 2, 2026 2:02 pm
By Amit Dubey 150 Views
Share
3 Min Read
बंगला, मां, बेटा, अलग-अलग, घर, लालू परिवार, CM सम्राट, तंज
सम्राट चौधरी के तीखे तेवर
SHARE

बिहार में बंगले पर चल रही सियासत के बीच CM सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बंगला किसी की बपौती नहीं। कुछ लोगों को सरकारी बंगले से मोह हो गया है। मां-बाप और बेटा सबको अलग घर चाहिए। इन लोगों को यह बात याद रखनी चाहिए कि वो लोक सेवक हैं। लेकिन सरकारी बंगले से मोह लगाकर सरकार के आदेश की अवहेलना करने पर तुले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिस दिन उनके नेता और पार्टी का आदेश होगा, उसके 24 घंटे के अंदर वो CM आवास खाली कर देंगे और झोला उठाकर अपने निजी आवास में शिफ्ट हो जाएंगे।

- Advertisement -

राबड़ी देवी की बंगले वाली जिद

दरअसल, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने 27 मई 2026 को यह बंगला बिहार सरकार के दुग्ध एवं मत्स्य पालन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है। इसके बदले राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। विभाग की ओर से राबड़ी देवी को तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है और बंगला खाली करने के लिए 15 दिनों का समय भी दिया गया है। लेकिन राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने से इनकार कर दिया है। वे 10 सर्कुलर रोड वाले पुराने बंगले में ही रहने की जिद पर अड़ी हुईं हैं।

जानकारी के अनुसार राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में लालू परिवार साल 2005-06 से ही रह रहा है। अब सरकार की ओर से बंगला खाली करने का आदेश दिए जाने के बावजूद राबड़ी देवी ने इसे छोड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार में हिम्मत है तो उन्हें जबरन हटाकर दिखाए। वहीं उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। राजद ने राबड़ी से बंगला खाली कराने के सरकार के कदम को सत्ता के अहंकार से जोड़ा है। बिहार में सरकारी बंगलों को लेकर सियासत कोई नई बात नहीं है। इससे पहले महागठबंधन सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री रहते हुए तेजस्वी यादव को 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया था। बाद में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीतिक समीकरण बदले और एनडीए के साथ सरकार बनाई, तब तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पोलो रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया। हालांकि, तेजस्वी यादव ने 5 देशरत्न मार्ग का बंगला खाली करने से इनकार कर दिया था और मामला अदालत तक पहुंच गया था। कोर्ट ने इस मामले में उन्हें फटकार लगाई थी और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जिसके बाद उन्होंने बंगला खाली किया।

TAGGED: CM सम्राट, अलग-अलग, घर, तंज, बंगला, बेटा, मां, लालू परिवार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं आगामी शिविर की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
बिहारी समाज
सरकारी स्कूल में चोरी, भंडार कक्ष का ताला तोड़ चावल- खिलौना व वर्तन की चोरी 
बिहारी समाज
देवघर से उत्तर प्रदेश लौट रही बोलेरो अंडरपास की दीवार से टकराई, मां-बेटे की मौत, सात घायल
बिहारी समाज
भूमि सुधार, राजस्व, मंत्री, फर्जी निबंधन, दाखिल-खारिज, कार्रवाई
फर्जी निबंधन के आधार पर दाखिल-खारिज करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बिहारी समाज राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं आगामी शिविर की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
बिहारी समाज
सरकारी स्कूल में चोरी, भंडार कक्ष का ताला तोड़ चावल- खिलौना व वर्तन की चोरी 
बिहारी समाज
देवघर से उत्तर प्रदेश लौट रही बोलेरो अंडरपास की दीवार से टकराई, मां-बेटे की मौत, सात घायल
बिहारी समाज
भूमि सुधार, राजस्व, मंत्री, फर्जी निबंधन, दाखिल-खारिज, कार्रवाई
फर्जी निबंधन के आधार पर दाखिल-खारिज करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बिहारी समाज राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
भूमि सुधार, राजस्व, मंत्री, फर्जी निबंधन, दाखिल-खारिज, कार्रवाई
बिहारी समाज

फर्जी निबंधन के आधार पर दाखिल-खारिज करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है…

By Amit Dubey
सूचना प्रवैधिकी, बिहार, निवेश, मंत्री, नीतीश मिश्रा, पोर्टल लॉन्च
बिहारी समाज

विचार, सहयोग और निवेश से बनेगा विकसित बिहार

सूचना प्रावैधिकी विभाग बिहार द्वारा विश्वभर में रह रहे बिहार मूल के लोगों…

By Amit Dubey
लालू, नामंजूर, इस्तीफा, शिवचंद्र राम, MLC टिकट, राजद
देश-विदेश

MLC टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोए शिवचंद्र राम का लालू ने इस्तीफा किया नामंजूर

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पूर्व मंत्री और RJD के अनुसूचित जाति…

By Amit Dubey
ज्ञान बिंदु, कोचिंग, डायरेक्टर, रौशन आनंद,जमानत, खारिज
लेटेस्ट न्यूज़

जेल में ही रहेंगे ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद, बेल याचिका खारिज

राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में आज मंगलवार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?