By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

मुख्यमंत्री ने 25 लाख महिलाओं के खाते में फिर भेजे 10-10 हजार

Amit Dubey
Last updated: February 16, 2026 1:07 pm
By Amit Dubey 70 Views
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री, 25 लाख, महिलाएं, 10 हजार, राशि, ट्रांसफर
SHARE

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में 2500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक चयनित महिला को डीबीटी मोड से 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई। राशि ट्रांसफर की यह प्रक्रिया मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में की गई जिस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही आज राज्य के सभी जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जहां जिला स्तर पर राशि वितरण की प्रक्रिया की गई।

- Advertisement -

लाभार्थियों की संख्या अब 1.81 करोड़ से अधिक

बिहार में अब तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1 करोड़ 56 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी थी। आज के इस चरण में 25 लाख नई महिलाओं को इसमें जोड़ा गया जिसके बाद अब राज्य में इस योजना के तहत कुल लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ 81 लाख से अधिक हो गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की कम से कम एक महिला सदस्य को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की मंजूरी 29 अगस्त 2025 को मिली जिसके बाद 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 लाख महिलाओं के खातों में 7500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने कई चरणों में राशि वितरण जारी रखा है। योजना ग्रामीण विकास विभाग और जीविका के माध्यम से संचालित हो रही है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुरू किया गया था। विपक्ष ने इसे वोट खरीदने की कोशिश करार दिया था। हालांकि, एनडीए को चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला। यही कारण है कि आज इस योजना के प्रभाव को सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की इस पहल ने चुनावी परिणामों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नीतीश सरकार ने योजना के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है। पहले चरण में 10 हजार रुपये मिलने के बाद महिलाओं द्वारा शुरू किए गए रोजगार का आकलन किया जाएगा। अच्छे परिणाम वाले मामलों में आगे की किस्तों में उन्हें 2 लाख तक की राशि प्रदान की जाएगी। राज्य कैबिनेट से इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है और इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

TAGGED: 10 हजार, 25 लाख, ट्रांसफर, महिलाएं, मुख्यमंत्री, राशि
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पटना में 17 से 25 फरवरी तक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 70 केंद्रों पर 79,478 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बिहारी समाज
बाढ़ : 17 फरवरी से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 8 केंद्र 7879 परीक्षार्थी
बिहारी समाज
इंटक, लेबर कोड, हड़ताल, सीपी सिंह, बिहार
इंटक ने प्रस्तावित चार श्रम संहिताओं को बताया मजदूर विरोधी, केंद्र से वापस लेने की मांग
देश-विदेश राजनीति
राउज एवेन्यू, लालू—राबड़ी, लैंड फॉर जॉब, कोर्ट, पेशी, ट्रायल, आरोप, इनकार
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में करेंगे ट्रायल फेस…आरोपों से इनकार
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पटना में 17 से 25 फरवरी तक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 70 केंद्रों पर 79,478 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बिहारी समाज
बाढ़ : 17 फरवरी से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 8 केंद्र 7879 परीक्षार्थी
बिहारी समाज
इंटक, लेबर कोड, हड़ताल, सीपी सिंह, बिहार
इंटक ने प्रस्तावित चार श्रम संहिताओं को बताया मजदूर विरोधी, केंद्र से वापस लेने की मांग
देश-विदेश राजनीति
राउज एवेन्यू, लालू—राबड़ी, लैंड फॉर जॉब, कोर्ट, पेशी, ट्रायल, आरोप, इनकार
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में करेंगे ट्रायल फेस…आरोपों से इनकार
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
इंटक, लेबर कोड, हड़ताल, सीपी सिंह, बिहार
देश-विदेश

इंटक ने प्रस्तावित चार श्रम संहिताओं को बताया मजदूर विरोधी, केंद्र से वापस लेने की मांग

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की बिहार ईकाई ने केंद्र की…

By Amit Dubey
राउज एवेन्यू, लालू—राबड़ी, लैंड फॉर जॉब, कोर्ट, पेशी, ट्रायल, आरोप, इनकार
देश-विदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में करेंगे ट्रायल फेस…आरोपों से इनकार

नई दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सोमवार को राजद सुप्रीमो…

By Amit Dubey
बिहार, B-TET, खत्म, TRE-4, 1-8, शिक्षक भर्ती, CTET, अनिवार्य
देश-विदेश

बिहार में अब नहीं होगी B-TET परीक्षा, TRE-4 में 1-8 का टीचर बनना है तो पास करना होगा CTET

बिहार में अब कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती…

By Amit Dubey
राजद, हंगामा, विधानसभा, रामविलास, आरक्षण
देश-विदेश

राम विलास के अपमान पर RJD से माफी की मांग, आरक्षण सीमा बढ़ाने को लेकर हंगामा…विस 2 बजे तक स्थगित

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की आज की कार्यवाही शुरू होते ही…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?