By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

ठंड नहीं…फिर इतना कपड़ा काहे पहने हो, CM के सवाल पर भाई बीरेंद्र की सलाह…दवा समय पर खाया कीजिए!!

Amit Dubey
Last updated: February 12, 2026 4:09 pm
By Amit Dubey 57 Views
Share
3 Min Read
CM, नीतीश, भाई बीरेंद्र, ठंड, कपड़ा, दवा, समय पर, खाइए
SHARE

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज गुरुवार को धान खरीद और मनेर तथा बिहटा में आर्सेनिक पानी को लेकर विपक्षी विधायकों ने सरकार को जमकर घेरा। राजद का आरोप था कि पैक्स अध्यक्षों की मनमानी और सरकार की नीतियों के चलते किसान अपना धान यूपी और बंंगाल के कारोबारियों को औने-पौने दाम में बेचने पर मजबूर हैं। इसी बीच RJD के मनेर से विधायक भाई बीरेंद्र ने बिहटा और उनके विधानसभा क्षेत्र में आर्सेनिक वाले जल का मुद्दा उठाया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश ने भाई वीरेंद्र से सवाल पूछा कि ज्यादा ठंड तो नहीं है, फिर इतना कपड़ा क्यों पहने हो? इसपर भाई बीरेंद्र ने तपाक से कह दिया कि…आप दवा समय पर खाया कीजिए। भूल जाते हैं, इसलिए दवा समय पर खाना जरूरी है।

- Advertisement -

दरअसल आज बजट सत्र के आठवें दिन सदन में भाई बीरेंद्र बिहटा और मनेर क्षेत्र के पानी में आर्सेनिक की समस्या को उठा रहे थे। इसपर वे मंत्री के जवाब से असंतुष्ट दिखे। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके अधिक कपड़े पहनने पर टिप्पणी कर दी। इस पर भाई बीरेंद्र ने हल्के व्यंग्य में कहा कि कपड़े आपने ही दिए हैं, और आप समय पर दवा खाया कीजिए। इस पर सदन में ठहाके लगे और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ ठंड को लेकर चिंता जता रहे थे। इसके बाद भाई बीरेंद्र ने मंत्री से पूरक सवाल किया कि आखिर आर्सेनिक वाले पानी की जांच कब कराई गई। इस पर मंत्री के जवाब से वो संतुष्ट नहीं हुए। इस पर स्पीकर प्रेम कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘आप स्वस्थ हैं न, ठीक हैं न, आप पर आर्सेनिक का असर नहीं है। लेकिन जनता के हित को ध्यान में रखते हुए आर्सेनिक वाले पानी को लेकर सरकार जरूर काम करेगी।

तंज—प्रतितंज के दौरान जब सीएम नीतीश ने भाई बीरेंद्र पर चुटकी ली तो राजद विधायक ने भी छुटते ही कहा कि आप ही न कपड़ा दिए हैं। तभी न पहने हैं। पिछले बार भी आप ही दिए थे, तभी न पहने हैं। आप बड़े भाई हैं, हम छोटे भाई हैं। आप छोटे भाई को कपड़ा देकर भूल जाते हैं। इसीलिए न आपको कहते हैं कि समय पर दवा खाना चाहिए। नहीं खाइएगा तो ऐसे ही भुलाते रहिएगा।’ इस पर स्पीकर ने चुटके लेते हुए कहा कि आप खाते हैं न। आर्सेनिक वाले जल से बचे रहिएगा। इस बीच भाई बीरेंद्र ने आर्सेनिक पानी पर सरकार के जवाब को भेदपूर्ण बताते हुए जांच की तारीख और पानी में आर्सेनिक की मात्रा सार्वजनिक करने की मांग की। इस पर मंत्री ने 9 फरवरी 2026 को जांच कराने की जानकारी दी।

TAGGED: CM नीतीश, कपड़ा, खाइए, ठंड, दवा, भाई बीरेंद्र, विधानसभा, समय पर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिहार में सियासी मर्यादा तार-तार : JDU-RJD के बीच ‘सोशल वॉर’, निजी हमलों तक पहुंची जंग
बिहारी समाज
बुजुर्ग की गला काटकर बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अपराध
हजारों नकली दवाएं और रैपर जब्त
बिहारी समाज
तिलैया–बख्तियारपुर रेलखंड में जेठियन घाटी के पास मिट्टी भराई का कार्य शुरू, बरसात में कटाव चिंता का विषय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिहार में सियासी मर्यादा तार-तार : JDU-RJD के बीच ‘सोशल वॉर’, निजी हमलों तक पहुंची जंग
बिहारी समाज
बुजुर्ग की गला काटकर बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अपराध
हजारों नकली दवाएं और रैपर जब्त
बिहारी समाज
तिलैया–बख्तियारपुर रेलखंड में जेठियन घाटी के पास मिट्टी भराई का कार्य शुरू, बरसात में कटाव चिंता का विषय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पवन सिंह, ज्योति सिंह, फैमिली कोर्ट, भोजपुरी, एक्टर, सिंगर
देश-विदेश

नहीं आए पॉवर स्टार पवन सिंह, फैमिली कोर्ट में फफक पड़ीं ज्योति सिंह

मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह…

By Amit Dubey
पटना, सिविल कोर्ट, बम, ईमेल, धमकी, न्याय व्यवस्था, डर, 5 दिन, तीसरी धमकी
अपराध

डर के साये में सूबे की न्याय व्यवस्था, 5 दिन में तीसरी बार पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी

राजधानी पटना की न्याय व्यवस्था एक बार फिर दहशत में है। पटना…

By Amit Dubey
कांग्रेस, नेताजी, रहमान डकैत, लहराई गन, रील, वीडियो, वायरल, कर्नाटक
अपराध

‘रहमान डकैत’ के अंदाज में कांग्रेसी ने लहराई गन, रील के चक्कर में बुरे फंसे नेताजी

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कांग्रेस नेता ने ब्‍लॉकबस्‍टर बॉलीवुड फिल्‍म 'धुरंधर'…

By Amit Dubey
उदित नारायण, पहली पत्नी, FIR, बच्चेदानी, बॉलीवुड सिंगर, सुपौल
देश-विदेश

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने दर्ज कराई FIR, बिना बताए निकलवा दी बच्चेदानी

बिहार निवासी बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण झा के खिलाफ उनकी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?