बिहार से लगते नेपाल बार्डर पर एक बार फिर एक चीनी नागरिक पकड़ा गया है। रक्सौल में एसएसबी जवानों ने चीनी नागरिक को नेपाल बॉर्डर पर मैत्री पुल से गिरफ्तार किया। वह बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहा था और उसके साथ एक नेपाली गाइड भी था। नेपाली गाइड को भी हिरासत में लिया गया है। हुजेसी नाम के इस चीनी नागरिक के पास से उसका पासपोर्ट बरामद हुआ है। वह चीन के सेंडांग का रहनेवाला है। हालांकि वह नेपाल कब आया व भारत में किस साजिश के तहत घुसपैठ कर रहा था, स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है। नेपाली गाइड से भी यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह इस काम में कैसे शामिल हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है।
बताया जाता है कि चीनी नागरिक एक नेपाली दोस्त के साथ सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं कि वह नेपाल कब आया और भारत में क्यों घुसपैठ कर रहा था। पिछले एक महीने में बिहार से लगती भारत-नेपाल सीमा पर पांच चीनी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। इसके पीछे चीन की कोई गहरी साजिश तो नहीं, इसके लिए केंद्रिय एजेंसियां इन पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के अनुसार रक्सौल के मैत्री पुल पर चौकस एसएसबी जवानों ने जांच में चीनी नागरिक को बिना वीजा भारत में घुसने की कोशिश करते पाया। उसका एक नेपाली दोस्त नागरिकता प्रमाण पत्र दिखाकर आगे बढ़ गया। लेकिन चीनी नागरिक के पास जरूरी कागजात नहीं थे।
चीनी नागरिक के पास से उसका पासपोर्ट मिला है। वह चीन के सेंडांग जिले का रहने वाला है। वह नेपाल कब आया और भारत में किस मकसद से घुसपैठ कर रहा था, इसका पता नहीं चला है। एसएसबी 47वीं बटालियन की तरफ से बताया गया कि गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिक को हरैया पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी इसी बॉर्डर पर चार चीनी नागरिकों को बीते एक माह के दौरान गिरफ्तार किया गया है। ये सभी चीनी नागरिक नेपाल होकर बिहार बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध घुसपैठ की कोशिश करते पकड़े गए थे।