रिश्तों की उलझती सुलझती डोर की परकाष्ठा समाज में हमें कई रूपों में देखने को मिलती रही है। लेकिन बीते दिन जमुई से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। यहां एक महिला ने अपने ही भतीजे के साथ मंदिर में शादी कर ली। अब वह महिला अपने पति और बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है। यह आश्चयर्जनक घटना सदर थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव में शुक्रवार को देर शाम घटी। इस गांव के विशाल दुबे की पत्नी आयुषी कुमारी ने गांव के भतीजे को ही अपना पति परमेश्वर बना लिया। चाची ने रिश्ते के भतीजे के साथ मंदिर में विवाह रचा लिया। अपने पहले पति की मौजूदगी में अपने भतीजे से मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद महिला ने कहा कि अब नया वाला ही सबकुछ है।
इस मामले में जब पति ने थाने में आवेदन दिया, तो चाची और भतीजे दोेनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत में दोनों ने साथ ही रहने की बात कही जिसके बाद उन्होंने मंदिर में शादी रचा ली। फिलहाल महिला की बेटी अपने पिता के साथ ही रहेगी। बताया जाता है कि आयुषी कुमारी की पहली शादी वर्ष 2021 में गांव के ही विशाल दुबे से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक पुत्री भी हुई, जो अब चार साल की है। शादी के दो साल बाद आयुषी की नजदीकियां पड़ोसी और रिश्ते में भतीजा लगने वाले सचिन दुबे से बढ़ने लगी। दोनों की पहचान सोशल मीडिया पर हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
15 जून को आयुषी अपने पहले पति और बच्ची को छोड़कर सचिन के साथ घर से फरार हो गई। इस घटना के बाद विशाल दुबे ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। तब दोनों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया और उसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में और विशाल दुबे के सामने शादी कर ली। आयुषी ने अपने पहले पति विशाल पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है और अब उसका पूर्व पति और बच्ची से कोई लेना-देना नहीं रहेगा। आयुषी ने कहा कि मैंने अपनी बेटी विशाल को सौंप दी है और अब सिर्फ सचिन के साथ अपना जीवन बिताना चाहती हूं। विशाल ने बताया कि पहले भी आयुषी के प्रेम प्रसंगों को लेकर मामला महिला थाने तक गया था, लेकिन वह समझौते के बाद भी साथ नहीं रहना चाहती थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में इस रिश्ते को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।