By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

डिवाइडर से टकराकर चूर-चूर हुई क्रेटा कार, दंपती समेत तीन की मौत

Amit Dubey
Last updated: September 8, 2026 12:37 pm
By Amit Dubey 4 Views
Share
3 Min Read
क्रेटा, कार, डिवाइडर, टक्कर, चूर-चूर, दंपती, तीन मरे, मोकामा, फोरलेन
SHARE

राजधानी पटना से सटे मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर आज मंगलवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे तीनों लोगों के शवों को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर बाहर निकालना पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग पटना से खगड़िया जा रहे थे। इसी दौरान मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर उनकी क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

Contents
कार की बॉडी काटकर शवों को बाहर निकालाअयोध्या से लौटकर खगड़िया जा रहे थे सभी
- Advertisement -

कार की बॉडी काटकर शवों को बाहर निकाला

सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। कार की स्थिति इतनी खराब थी कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहत और बचाव टीम ने जरूरी उपकरणों की मदद से कार को काटकर तीनों शवों को बाहर निकाला। हादसे के कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान और हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना किस वाहन से टक्कर के कारण हुई या चालक का वाहन पर नियंत्रण कैसे बिगड़ा, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पटना के ग्रामीण एसपी कोमल मीणा ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

अयोध्या से लौटकर खगड़िया जा रहे थे सभी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद चालक का शव गाड़ी में ही फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के दक्षिण मारड़ निवासी पवन कुमार, उनकी पत्नी सुलोचना देवी तथा ड्राइवर सदरे आलम के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, दंपती अयोध्या गए थे। वहां पूजा-अर्चना के बाद लौट रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे बख्तियारपुर-औंटा गोलंबर के बीच शिवनार गांव के समीप यह दुर्घटना हुई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

- Advertisement -
TAGGED: कार, क्रेटा, चूर-चूर, टक्कर, डिवाइडर, तीन मरे, दंपती, फोरलेन, मोकामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नीचे मछली, उपर बिजली का सपना जल्द होगा साकार 
बिहारी समाज
जिले के 11 बालू घाटों की 23 नवम्बर को होगी बंदोबस्ती
बिहारी समाज
भैया जी की खबर‌ का असर, रिश्वत लेने के आरोप में अनि निलंबित 
बिहारी समाज
पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन, कबीर नगर में हुआ शिलान्यास
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नीचे मछली, उपर बिजली का सपना जल्द होगा साकार 
बिहारी समाज
जिले के 11 बालू घाटों की 23 नवम्बर को होगी बंदोबस्ती
बिहारी समाज
भैया जी की खबर‌ का असर, रिश्वत लेने के आरोप में अनि निलंबित 
बिहारी समाज
पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन, कबीर नगर में हुआ शिलान्यास
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नीचे मछली, उपर बिजली का सपना जल्द होगा साकार 

- दिसम्बर तक चालू होने की संभावना नवादा : जिले के रजौली प्रखंड…

By Swatva

जिले के 11 बालू घाटों की 23 नवम्बर को होगी बंदोबस्ती

नवादा : जिले के 11 बालू घाटों की पुर्न बंदोबस्ती करायी जाएगी। 23…

By Swatva

भैया जी की खबर‌ का असर, रिश्वत लेने के आरोप में अनि निलंबित 

नवादा : जब्त ट्रक को छोड़ने के एवज में सात हजार रुपये घूस…

By Swatva

पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन, कबीर नगर में हुआ शिलान्यास

नवादा : जिले के हिसुआ प्रखंड की कैथिर पंचायत स्थित अजय नगर में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?