बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज सोमवार को शाम साढ़े 4 बजे STET 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बिहार STET रिजल्ट 2025 को कैंडिडेट्स बीएसईबी के ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी किया। उन्होंने बताया कि STET 2025 की परीक्षा के लिए दोनों पेपर को मिलाकर कुल 442214 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा। इसमें से दोनों पेपर को मिलाकर कुल 256301 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए है। पास होने वालों में दोनों पेपर को मिलाकर कुल 104167 महिला कैंडिडेट और कुल 152134 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। इस तरह एसटेट 2025 की परीक्षा में अभ्यर्थियों के पास होने का पास प्रतिशत 57.96 प्रतिशत रहौ
बीएसईबी अध्यक्ष ने बताया
बीएसईबी अध्यक्ष ने बताया कि एसटेट परीक्षा के पेपर वन में कुल 246415 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था। इसमें से कुल 154145 उम्मीदवार पास हुए। पेपर 1 का पास प्रतिशत 62.56 प्रतिशत रहा। वहीं एसटेट परीक्षा पेपर 2 में कुल 195799 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था और इसमें से कुल 102156 उम्मीदवार पास हुए। STET पेपर 2 का पास प्रतिशत 52.17 प्रतिशत रहा। बीएसईबी ने एसटीईटी का रिजल्ट https://bsebstet.org पर जारी किया है। रिजल्ट लिंक रिजल्ट एक्टिव होने के बाद होमपेज पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि या लॉगिन डिटेल्स डालकर रिजल्ट चेक और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाना होगा.
- इसके बाद होम पेज पर बिहार STET रिजल्ट 2025 का लिंक सर्च करें और उसपर क्लिक करें
- अपना यूजर ID और पासवर्ड डालें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- PDF डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंटआउट ले लें