नवादा : जिले की बेटी सपना कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा में साइंस में पूरे राज्य में दूसरा स्थान ला जिले का नाम रौशन किया है। सपना ने 479 अंक व 95.80 प्रतिशत प्राप्त किया है।
कौआकोल थानाक्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी सुधीर चौरसिया एवं संजुला देवी की बेटी ने ज़िले का मान बढ़ाया है। समाहर्ता रवि प्रकाश, अपर समाहर्ता डॉ अनिल कुमार तिवारी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभु शरण पाण्डेय आदि ने सपना के उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी बधाईयां दी है।
भईया जी की रिपोर्ट