बिहार में शिक्षक बहाली की BPSC TRE 4 की नियुक्ति प्रक्रिया नए साल के जनवरी माह में शुरू की जाएगी। इससे पहले बीएसईबी STET 2025 का रिजल्ट बहुत जल्द जारी करेगी जिसके बाद TRE 4 की नियुक्ति का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा आज सोमवार को बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में की। शिक्षा मंत्री से जब पत्रकारों ने पूछा कि अशोक चौधरी कब प्रोफेसर के रूप में ज्वाइन कर रहे हैं। इसपर उन्होंने कहा कि कमीशन को मामले की जानकारी दी गयी है। उनके सर्टिफिकेट में कुछ कमी है। कमीशन की ओर से जवाब आएगा तब ज्वाइनिंग होगी।
इसके बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक बहाली TRE 4 को लेकर बीपीएससी को वैकेंसी लिस्ट भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। मंत्री ने कहा कि अगले माह 15 से 20 जनवरी तक इसके लिए BPSC को रोस्टर क्लियरेंस कराकर वैकेंसी की लिस्ट भेज दी जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया बीपीएससी द्वारा शुरू हो जाएगी।
विभिन्न पदों पर अनुकंपा वाली 5500 बहालियां
शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षक भर्ती की TRE 4 बहाली को लेकर BPSC द्वारा जल्द विज्ञापन निकाला जाएगा।इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि अनुकंपा के आधार पर विभिन्न पदों पर 5500 बहालियां भी जल्द ही की जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार के स्कूलों में ड्रॉप आउट 1 प्रतिशत से भी कम हो गया है। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर भी शिक्षा विभाग ने ध्यान दिया है। उनके ट्रांसफर, सैलरी, अवकाश अब सब पर सरकार द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कोई भी दिक्कत होती है तो उसके लिए हमेशा हमारा विभाग खुला हुआ है। बिहार के कई जिले में भवन की कमी है, जिसके कारण से दूसरे जगह स्कूल चलना पड़ रहा है। इस कमी को हम अगले 6 महीने में ठीक करेंगे।
लाइब्रेरियन की 5 हजार से ज्यादा बहाली
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने बिहार संभलने की जिम्मेदारी दी थी। तब से आज तक उन्होंने इसको आगे बढ़ने के लिए काफी काम किया है। 2005 में 4 हजार करोड़ का बजट था, आज 70 हजार करोड़ से ज्यादा हो गया है। हम लोग आगे भी गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करेंगे। शिक्षा में और अधिक ध्यान दिया जाएगा। हाल में ही कैबिनेट से 7 निश्चय 3 पास किया गया है। इसमें शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज खोलेगी। उन्होंने कहा कि जहा 2005 में शिक्षकों की संख्या 2 लाख थी, वहीं आज के समय 5 लाख से ज्यादा शिक्षक अब होने जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री से जब पत्रकार ने पूछा कि अशोक चौधरी कब प्रोफेसर के रूप में ज्वाइन कर रहे हैं। इसपर उन्होंने कहा कि कमीशन को मामले की जानकारी दी गयी है। उनके सर्टिफिकेट में कुछ कमी है। कमीशन की ओर से जवाब आएगा तब ज्वाइनिंग होगी।