By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

भारत की जनगणना-2027 : दरभंगा में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Swatva
Last updated: July 22, 2026 2:40 pm
By Swatva 67 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/दरभंगा : भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (District Census Handbook-DCHB) के निर्माण के लिए दरभंगा के लहेरियासराय स्थित जिला परिषद सभागार में 18 से 25 जुलाई, 2026 तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के तहत जनगणना कार्य से नामित चार्ज अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को DCHB App के संचालन तथा जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत मकानों की गणना एवं सूचीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद अब ग्रामीण एवं शहरी संस्करणों की जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

यह प्रशिक्षण बिहार जनगणना निदेशालय की मार्गदर्शिका तथा प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी चार्जों के चार्ज अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का निर्माण निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण के प्रथम दिन दरभंगा सदर के चार्ज अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जनगणना निदेशालय, पटना से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक रोहित कुमार एवं रामध्यान सिंह ने प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका जनगणना का एक महत्वपूर्ण प्रकाशन है, जिसमें जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से संबंधित प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक, जनसांख्यिकीय तथा आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों का संकलन किया जाता है। यह दस्तावेज प्रशासनिक योजना निर्माण, विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने, अनुसंधान तथा नीति-निर्धारण के लिए अत्यंत उपयोगी होता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को DCHB App के माध्यम से आंकड़ों के संकलन, सत्यापन, प्रविष्टि, त्रुटि सुधार एवं ऑनलाइन डेटा अपलोड की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। साथ ही, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करते समय अपनाई जाने वाली तकनीकी सावधानियों, डेटा की शुद्धता तथा गुणवत्ता बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी नामित अधिकारियों एवं कर्मियों को एक समान कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का निर्माण त्रुटिरहित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी नामित चार्ज अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए जिला जनगणना हस्तपुस्तिका निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने का आह्वान किया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 जुलाई, 2026 तक विभिन्न चरणों में जारी रहेगा, जिसमें जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी चार्जों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय कर्मी भाग लेंगे।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: patna khabar, patna news, दरभंगा, पटना, भारत की जनगणना-2027
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बिहारी समाज
गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?
बिहारी समाज
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मोतिहारी में बैठक, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
लेटेस्ट न्यूज़
हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बिहारी समाज
गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?
बिहारी समाज
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मोतिहारी में बैठक, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
लेटेस्ट न्यूज़
हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

नवादा : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या ली।मृतक ने…

By Swatva

गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?

- गंगा जल की पाइपलाइन बगल से गुजरी, फिर भी प्यासा है…

By Swatva
बिहारी समाज

हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’

पटना/बाढ़ : पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड की करजान पंचायत विधानसभा क्षेत्र…

By Swatva
कांग्रेस, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम, घेराव
देश-विदेश

पटना में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूटा, सदाकत आश्रम घेरने पहुंचे थे

राजधानी पटना में आज बुधवार को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर बीजेपी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?