By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बिहार में महिला कलाकारों की रही है समृद्ध परंपरा

सिने सोसाइटी पटना के पूर्व अध्यक्ष और जाने-माने फिल्म विश्लेषक प्रो. जय देव ने विषय प्रवेश कराते हुए सिने सोसाइटी और महिलाओं के अंतर्संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पटना में फिल्म सोसाइटी का सूत्रपात करने का श्रेय भी एक महिला को जाता है। विजया मूले ने पटना में. . . .

Swatva Desk
Last updated: April 19, 2026 4:27 pm
By Swatva Desk 338 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना: आजादी के पहले से लेकर आजतक बिहार में महिला कलाकारों की समृद्ध परंपरा रही है। कला के अलावा शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति आदि क्षेत्रों में भी बिहार की महिलाओं ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। लेकिन, उस तरह से उनके आवदानों का दस्तावेजीकरण नहीं हो पाया है।

- Advertisement -

उक्त बातें रविवार को बिहार संग्रहालय और सिने सोसाइटी पटना के संयुक्त कार्यक्रम ‘हस्ताक्षर… देहरी से द्वार तक’ में वक्ताओं ने कहीं। पटना संग्रहालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक प्रो. नरेंद्र नाथ पांडे की पुस्तक देहरी से द्वार तक तथा वरिष्ठ पत्रकार रीना सोपम की पुस्तक हस्ताक्षर पर केंद्रित संयुक्त परिचर्चा के दौरान प्रो. पांडेय ने बिहार की दूसरी महिला चिकित्सक मारी एड्रस से लेकर वीणा पाणी घोष तक के बारे में बताया। कुल 13 महिला विभूतियों की चर्चा इनकी पुस्तक में है। इन महिलाओं के बारे में जानकारी आकाशवाणी पटना के रेडियो रूपक के लिए किया गया था, जिसे बाद में पुस्तक का स्वरूप दिया गया।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार रीना सोपम ने बताया कि उनकी पुस्तक हस्ताक्षर में बिहार की 19 कलाकारों का विस्तार से वर्णन है जिन्होंने तमाम संघर्षों का सामना करते हुए अपनी वैश्विक पहचान बनाईं और बिहार का नाम रोशन किया। इस पुस्तक के लिखे जाने के पीछे का कारण उन्होंने बताया कि जब भी बिहार की कला परंपरा का इतिहास लिखा जाएगा तो यह प्रश्न उठ खड़ा होगा कि उस कला परंपरा में महिलाएं थीं अथवा नहीं? इसी प्रश्न का उत्तर यह पुस्तक देती है। परिचर्चा के दौरान प्रो. नरेंद्र नाथ पांडेय ने ‘देहरी से द्वार तक’ कविता का पाठ भी किया।

इससे पूर्व सिने सोसाइटी पटना के पूर्व अध्यक्ष और जाने-माने फिल्म विश्लेषक प्रो. जय देव ने विषय प्रवेश कराते हुए सिने सोसाइटी और महिलाओं के अंतर्संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पटना में फिल्म सोसाइटी का सूत्रपात करने का श्रेय भी एक महिला को जाता है। विजया मूले ने पटना में सिने सोसाइटी की नींव रखी, जो अपने बदलते स्वरूप के साथ आज सफलतापूर्वक स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है।

- Advertisement -

कार्यक्रम का संचालन कवि और फिल्म विश्लेषक डॉ. कुमार विमलेंदु सिंह ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन सिने सोसाइटी पटना के सह सचिव फिल्मकार प्रशांत रंजन ने किया। इस अवसर पर सरोद वादक रीता दास, रीमा दास, वरिष्ठ रंगकर्मी निलेश मिश्र, सुमन कुमार, प्रसिद्ध छायाकार बीके जैन, डॉ. शत्रुघ्न किशोर समेत कई कलाकार, पत्रकार, लेखक, साहित्यकार, विद्यार्थी व अन्य बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

TAGGED: Bihar women, Cine Society Patna, Patna Museum
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

21 साल पुराने हत्या के मामले में 5 लोगों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा
बिहारी समाज
अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी का आयोजन, महादलित बहनों का सम्मान
बिहारी समाज
अक्षय तृतीया के पूर्व बाल विवाह रोकथाम को ले जिले में चला विशेष जागरूकता अभियान
बिहारी समाज
करोड़ों रुपए के गवनारोपी मेसकौर प्रमुख की कुर्सी गई – अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट, प्रमुख गुट रहा अनुपस्थित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

21 साल पुराने हत्या के मामले में 5 लोगों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा
बिहारी समाज
अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी का आयोजन, महादलित बहनों का सम्मान
बिहारी समाज
अक्षय तृतीया के पूर्व बाल विवाह रोकथाम को ले जिले में चला विशेष जागरूकता अभियान
बिहारी समाज
करोड़ों रुपए के गवनारोपी मेसकौर प्रमुख की कुर्सी गई – अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट, प्रमुख गुट रहा अनुपस्थित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

21 साल पुराने हत्या के मामले में 5 लोगों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा

नवादा : किसी ने सच कहा है, देर है अंधेर नहीं। नवादा…

By Swatva
बिहारी समाज

अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी का आयोजन, महादलित बहनों का सम्मान

नवादा : भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की…

By Swatva
बिहारी समाज

अक्षय तृतीया के पूर्व बाल विवाह रोकथाम को ले जिले में चला विशेष जागरूकता अभियान

नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के दिशा-निर्देश पर जिले के चिह्नित…

By Swatva
बिहारी समाज

करोड़ों रुपए के गवनारोपी मेसकौर प्रमुख की कुर्सी गई – अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट, प्रमुख गुट रहा अनुपस्थित

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार के खिलाफ लाए…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?