By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बिहार में अब मदरसों की होगी जांच, 3 सदस्यीय कमेटी को 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

Amit Dubey
Last updated: June 2, 2026 3:36 pm
By Amit Dubey 102 Views
Share
3 Min Read
SHARE

बिहार में अब राज्य के सभी अराजकीय मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसों की जांच की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत सभी जिलाधिकारियों को कहा गया है कि वे सभी मदरसों में शिक्षा तथा गुणवत्ता की समीक्षा कर 10 दिनों के भीतर सरकार को रिपोर्ट भेजें। मदरसों की जांच के लिए तीन सदस्यों वाली एक समिति गठित करने का आदेश भी दिया गया है। यह समिति सभी मदरसों का दौरा करेगी और इनमें कार्यरत शिक्षकों तथा कर्मचारियों की नियुक्ति, उनकी उपस्थिति के अलावा मदरसों की शैक्षणिक व्यवस्था की जांच करेगी। सरकार का कहना है कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि विपक्ष इसे चुनावी राजनीति और भाजपा के वैचारिक एजेंडे से जोड़कर देख रहा है।

- Advertisement -

शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने इस संबंध में हर प्रखंड में एक 3 सदस्यीय समिति गठित करने को कहा है। आदेश में कहा गया है​ कि इन मदरसों में औपचारिक तौर पर नियुक्त एवं कार्यरत कर्मचारियों को बिहार सरकार की ओर से वेतन के लिए अनुदान दिया जाता है। ऐसे में यह राज्य सरकार का दायित्व है कि वह सुनिश्चित करे कि इन मदरसों में छात्र-छात्राएं पढ़ने आ रहे हैं और उन्हें वहां बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी वजह से मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मदरसों की स्थलीय जांच का निर्णय लिया गया है। मदरसों की जांच प्रखंड यानी ब्लॉक स्तर पर कराई जाएगी। ये मदरसे जिस प्रखंड में होंगे उसी प्रखंड में तीन सदस्यों की एक समितिन बनाई जाएगी जो जांच करेगी।

समिति के अध्यक्ष उस प्रखंड के BDO या CO होंगे। इसके बाद संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समिति के सचिव होंगे तथा साथ ही इस समिति में संबंधित क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के सीनियर प्रधानाध्यापक सदस्य के तौर पर रहेंगे।इस समिति का गठन संबंधित क्षेत्र के जिलाधिकारी करेंगे जो समिति के सदस्यों को नामित करेंगे। इसमें तीसरे स्तर पर सरकारी विद्यालय के वरिष्ठतम प्रधानाध्यापक के नामों की सूची बनाई जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड स्तर पर सूची बनाकर जिलाधिकारी को सौंपेंगे। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार तीन सदस्यों की समिति को खुद ही सभी मदरसों पर जाकर निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण के दौरान मदरसों के भवन और परिसर, वहां काम करने वाले शिक्षकों तथा कर्मचारियों, तथा संचालित हो रही कक्षाओं की लाइव तस्वीरें खींची जाएंगी। समीक्षा और तस्वीरों के साथ रिपोर्ट को 10 दिन के अंदर शिक्षा विभाग के पास भेजने का आदेश दिया गया है।

TAGGED: 10 दिन, 3 सदस्य, कमेटी, जांच, बिहार, मदरसा, रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 
बिहारी समाज
एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल
बिहारी समाज
13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव
बिहारी समाज
जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 
बिहारी समाज
एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल
बिहारी समाज
13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव
बिहारी समाज
जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम मोड़ के…

By Swatva

एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल

नवादा : बिहार पुलिस के एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पर अपने…

By Swatva
बिहारी समाज

13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धमौल गांव में 13…

By Swatva
बिहारी समाज

जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अरवल - जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, अरवल अमृषा बैंस की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?