By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

फेसबुकिया लव स्टोरी में विधवा महिला से लाखों की ठगी

Swatva
Last updated: March 21, 2026 3:22 pm
By Swatva 35 Views
Share
3 Min Read
SHARE

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में बेख़ौफ़ साइबर ठगों ने एक चौंकाने वाले बारदात को अंजाम देते हुए एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर करीब ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग में फंसी विधवा महिला ने झांसे में आकर आरोपी को ऑनलाइन ट्रांसफर और NEFT के जरिए पैसे भेजी। अपने साथ हुई ठगी का एहसास होने के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पति के निधन के बाद दरभंगा के एक मॉल में काम कर अपना जीवन यापन कर रही थी। ठगी का यह सिलसिला 27 जुलाई 2025 को शुरू हुआ, जब महिला ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर क्लिक करते ही उसे एक मोबाइल नंबर मिला। संपर्क करने पर दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम राज खुराना बताया। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गई।

आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा करते हुए भरोसा दिलाया कि वो जल्द ही दरभंगा आकर उससे शादी करेगा। इसी दौरान आरोपी ने 29 जुलाई को महिला को फोन कर बताया कि वह दरभंगा आने के दौरान एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है और उसे छुड़ाने के लिए 16 हजार रुपये की ज़रुरत है तो महिला ने पैसा तुरंत भेज दिए। और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए। महिला ने भरोसे में आकर करीब 2.5 लाख रुपये ऑनलाइन और NEFT के माध्यम से भेज दी।

महिला ने आगे बताया कि पैसे मिलने के बाद आरोपी धीरे-धीरे उससे संपर्क करना बंद कर दिया। महिला ने बार-बार कॉल करने की कोशिश की और कोई जवाब नहीं मिला, तब उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। तब उन्होंने हिम्मत जुटाकर साड़ी जानकारी देते हुए साइबर थाना में मामला दर्ज कराई। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक डिटेल्स और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है।

- Advertisement -
TAGGED: bihar crime news, bihar updates, दरभंगा, फेसबुकिया लव स्टोरी, विधवा महिला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एसटीएफ ने जिले में पीएलएफआई की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक व शस्त्र -कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिनों में 147 मामले दर्ज
बिहारी समाज
सड़क हादसा में दो सगे भाइयों धर्मेंद्र की मौत
बिहारी समाज
दिल्ली दंगा और UAPA के आरोपी को कोर्ट से मिली राहत, 6 साल बाद पैतृक गांव जहानाबाद पहुंचे शरजील इमाम
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एसटीएफ ने जिले में पीएलएफआई की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक व शस्त्र -कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिनों में 147 मामले दर्ज
बिहारी समाज
सड़क हादसा में दो सगे भाइयों धर्मेंद्र की मौत
बिहारी समाज
दिल्ली दंगा और UAPA के आरोपी को कोर्ट से मिली राहत, 6 साल बाद पैतृक गांव जहानाबाद पहुंचे शरजील इमाम
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

एसटीएफ ने जिले में पीएलएफआई की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक व शस्त्र -कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

नवादा : बिहार एसटीएफ वऔर जिला पुलिस की टीम ने पीएलएफआई के…

By Swatva
बिहारी समाज

बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिनों में 147 मामले दर्ज

नवादा : जिले के रजौली विद्युत आपूर्ति प्रमंडल क्षेत्र में बिजली चोरी…

By Swatva
बिहारी समाज

सड़क हादसा में दो सगे भाइयों धर्मेंद्र की मौत

नवादा : जिले के हिसुआ प्रखंड के चिताबीघा गांव में सड़क हादसा…

By Swatva
बिहारी समाज

दिल्ली दंगा और UAPA के आरोपी को कोर्ट से मिली राहत, 6 साल बाद पैतृक गांव जहानाबाद पहुंचे शरजील इमाम

जहानाबाद : दिल्ली दंगों और UAPA के आरोपों में पिछले 6 वर्षों…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?