By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

और गिरेगा पारा, बिहार में कश्मीर से भी ज्यादा ठंड…बर्फीली हवा से ठिठकी जिंदगी

Amit Dubey
Last updated: January 7, 2026 2:47 pm
By Amit Dubey 307 Views
Share
3 Min Read
शीतलहर, बर्फीली हवा, शीत दिवस, बिहार, कश्मीर, मौसम
SHARE

बिहार में कश्मीर से ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रहने की संभावना है। बुधवार को उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति रहने के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने बर्फीली हवा के जोर को देखते हुए कई जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कश्मीर में जहां इस वक्त न्यूनतम पारा 5 डिग्री है वहीं बिहार में बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा गिरकर चार डिग्री तक चला गया। बिहार में भागलपुर के सबौर का न्यूनतम तापामन महज 4.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Contents
अगले 5 दिनों तक हाड़कंपाने वाली ठंडचार डिग्री सेल्सियस पारा गिरने का अनुमान
- Advertisement -

अगले 5 दिनों तक हाड़कंपाने वाली ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले पांच दिनों तक यही स्थिति रहेगी। ठंड और बढ़ेगी। तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इतना ही नहीं कई जिलों में घना कोहरा भी वाहन चालकों को परेशान करेगा। बुधवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गया, मधुबनी, दरभंगा समेत कुछ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटों में 14.1 से 19.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस मधेपुरा में रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस सबौर में दर्ज किया गया। बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान 4.6 से 9.5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

चार डिग्री सेल्सियस पारा गिरने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि कोहरे ने भी परेशानी बढ़ा दी है। सबसे कम दृश्यता 40 मीटर वाल्मीकि नगर में दर्ज की गई। घने कोहरे से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के अनेक स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। 7 से 11 जनवरी 2026 तक पटना में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

TAGGED: कश्मीर, बर्फीली हवा, बिहार, मौसम, शीत दिवस, शीतलहर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या
अपराध बिहारी समाज
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने
अपराध देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना
अपराध देश-विदेश
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
अपराध

मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या

आरा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?