By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

Bihar Census 2027 : मोबाइल ऐप से दर्ज होगी ‘स्व-गणना’ की जानकारी, 33 सवालों से बनेगा नया डेटा बेस

Swatva
Last updated: February 24, 2026 3:30 pm
By Swatva 67 Views
Share
2 Min Read
SHARE

बिहार में आगामी ‘जनगणना 2027’ को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्पष्ट किया कि यह देश की पहली ‘पूरी तरह डिजिटल जनगणना’ होगी। इस बार कागजों का झंझट खत्म होगा और नागरिक अपने मोबाइल फोन या सरकारी पोर्टल के जरिए सीधे अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। नागरिकों को 17 अप्रैल से 1 मई 2027 तक खुद अपनी जानकारी पोर्टल या ऐप पर अपलोड करने का मौका मिलेगा।

- Advertisement -

डिजिटल प्रविष्टि के बाद 2 मई से 31 मई तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन करेंगे। इससे डेटा संकलन तेज होगा और मानवीय त्रुटियों की गुंजाइश कम हो जाएगी। जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें मकान की स्थिति, उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं (बिजली, पानी, शौचालय), घरेलू उपकरण और जीवन स्तर से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु शामिल होंगे। स्टेट कोऑर्डिनेटर सीके अनिल के अनुसार, इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की सरकारी योजनाएं और ‘विकसित भारत 2047’ की नीतियां तैयार की जाएंगी।

9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें गणना कर्मी घर-घर जाकर अंतिम आबादी का आंकड़ा जुटाएंगे। इस अभियान की कमान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल और जनगणना निदेशक एम. रामचंद्रुडू संभाल रहे हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जोर देकर कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि राज्य की नीतियों की नींव है। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना, पारदर्शिता और सटीकता के साथ काम करने का निर्देश दिया। डिजिटल जनगणना से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक डेटा प्रणाली भी आधुनिक और मजबूत बनेगी।

TAGGED: Bihar Census 2027, जनगणना 2027, मोबाइल ऐप, स्व-गणना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विदेशी सैलानियों का पसंद बना ऐतिहासिक सीतामढ़ी
बिहारी समाज
रिटायरमेंट के बाद भी नहीं बच पाए डीपीओ, 40 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़ा 
बिहारी समाज
मीठापुर और नए बाईपास के 17 प्रमुख चौराहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, जाम से मिलेगी मुक्ति
बिहारी समाज
नदी किनारे लगे हरे वृक्षों की जमकर की जा रही कटाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विदेशी सैलानियों का पसंद बना ऐतिहासिक सीतामढ़ी
बिहारी समाज
रिटायरमेंट के बाद भी नहीं बच पाए डीपीओ, 40 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़ा 
बिहारी समाज
मीठापुर और नए बाईपास के 17 प्रमुख चौराहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, जाम से मिलेगी मुक्ति
बिहारी समाज
नदी किनारे लगे हरे वृक्षों की जमकर की जा रही कटाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

विदेशी सैलानियों का पसंद बना ऐतिहासिक सीतामढ़ी

नवादा : जिले का ऐतिहासिक मां सीता की निर्वासन स्थली व लव…

By Swatva

रिटायरमेंट के बाद भी नहीं बच पाए डीपीओ, 40 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़ा 

पटना/किशनगंज : शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता के मामले…

By Swatva

मीठापुर और नए बाईपास के 17 प्रमुख चौराहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, जाम से मिलेगी मुक्ति

पटना : राजधानी पटना के मीठापुर और उससे सटे प्रमुख रिहायशी व…

By Swatva

नदी किनारे लगे हरे वृक्षों की जमकर की जा रही कटाई

नवादा : जिले के सिरदला अंचल क्षेत्र के तिलैया नदी गांव बलुआतरी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?