By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए खुला पिटारा, नीतीश सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट

Amit Dubey
Last updated: February 3, 2026 3:37 pm
By Amit Dubey 43 Views
Share
5 Min Read
बिहार, बजट, 3.47 लाख, करोड़, नीतीश सरकार, वित्त मंत्री, बिजेंद्र यादव, युवा, महिला, किसान, विधानसभा
SHARE

नीतीश सरकार ने आज मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भोजनावकाश के बाद इसे सदन में पेश किया। वित्त मंत्री ने इसे पटल पर रखते हुए कहा कि इस बार बजट का आकार 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये है जो वर्ष 2026-27 के लिए तय किया गया है। बिहार के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है और पिछले साल के मुकाबले इसमें बढ़ोतरी की गई है। बीते वर्ष बजट आकार 3.17 लाख करोड़ का था जो अब 30 लाख की वृद्धि के साथ 3.47 लाख करोड़ हो गया है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश सरकार सात निश्चय—3 के माध्यम से बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री ने 5 तत्व सुझाए हैं—ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान। ये पांचों तत्व हमारे बिहार को विकसित, ताकतवर और समृद्ध बनाएंगे।

Contents
सात निश्चय-3 का लक्ष्य विकसित बिहारमहिलाओं के लिए बजट में क्या खास?युवाओं के लिए रोजगार और अवसरकिसानों के लिए चौथा कृषि रोडमैप
- Advertisement -

सात निश्चय-3 का लक्ष्य विकसित बिहार

इस बजट को विकसित बिहार की ओर एक मजबूत कदम बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब परिवारों पर खास ध्यान दिया गया है। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सात निश्चय-3 के संकल्प के साथ बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और आने वाले साल में राज्य की आर्थिक विकास दर 14.9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। वित्त मंत्री ने दावा किया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और बिहार भी दूसरे राज्यों की तुलना में तेजी से प्रगति कर रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री के ज्ञान, ईमानदारी, विज्ञान, महत्वाकांक्षा और सम्मान के मूल सिद्धांतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और “सभी के लिए सम्मान, सभी के लिए आसान जीवन” का विजन जमीन पर लागू हो।

महिलाओं के लिए बजट में क्या खास?

इस बार के बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण को प्रमुख स्थान दिया गया है। सरकार के अनुसार, अब तक 1.56 करोड़ महिलाओं को उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिला है। इसमें महिलाओं को ₹10,000 की वित्तीय सहायता देना शामिल है। बजट में आने वाले सालों में महिलाओं की उद्यमिता, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और मजबूत करने का संकेत दिया गया है।

युवाओं के लिए रोजगार और अवसर

बजट में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजी निवेश आकर्षित करने के लिए एक रोडमैप पेश किया गया है। सरकार का दावा है कि औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 50 लाख करोड़ के निजी निवेश के अवसरों की तलाश की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं के लिए नौकरियां पैदा होंगी। इसके साथ ही, शहरी गरीबों के लिए किफायती आवास, सड़कों, परिवहन और कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं को तेज करने की योजना का भी प्रावधान किया गया है।

- Advertisement -

किसानों के लिए चौथा कृषि रोडमैप

बजट में किसानों के लिए चौथे कृषि रोडमैप को जारी रखने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत कृषि उत्पादन, सिंचाई, भंडारण और बाजार तक पहुंच में सुधार किया जाएगा। स्थानीय बाजारों (हाट) को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक क्षेत्र में खर्च बढ़ाया गया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को भी काफी प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने पांच नए एक्सप्रेसवे बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

TAGGED: 3.47 लाख, करोड़, किसान, नीतीश सरकार, बिजेंद्र यादव, बिहार बजट, महिला, युवा, वित्त मंत्री, विधानसभा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

किसान, सालाना, 9 हजार, PM किसान, कर्पूरी सम्मान, 6000, 3000
बिहार के किसानों को अब सालाना 9 हजार, PM किसान के 6 हजार के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि में 3000
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर द्विवर्षीय कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का आयोजन
बिहारी समाज
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

किसान, सालाना, 9 हजार, PM किसान, कर्पूरी सम्मान, 6000, 3000
बिहार के किसानों को अब सालाना 9 हजार, PM किसान के 6 हजार के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि में 3000
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर द्विवर्षीय कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का आयोजन
बिहारी समाज
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
किसान, सालाना, 9 हजार, PM किसान, कर्पूरी सम्मान, 6000, 3000
देश-विदेश

बिहार के किसानों को अब सालाना 9 हजार, PM किसान के 6 हजार के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि में 3000

बिहार की नीतीश सरकार ने आज मंगलवार को विधानसभा में पेश अपने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर द्विवर्षीय कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का आयोजन

पटना। नारायण वर्ल्ड स्कूल परिसर में सोमवार, 2 फरवरी को विद्यालय के…

By Swatva
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का

नवादा : जिले के अकबरपुर शंकर जी के अंडरग्राउंड स्टेडियम में दूधिया रोशनी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?