By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बिहार BJP की नई कमेटी फाइनल, 30 को आ रहे नितिन नवीन, करेंगे टीम सरावगी की घोषणा!

Amit Dubey
Last updated: April 28, 2026 12:20 pm
By Amit Dubey 269 Views
Share
4 Min Read
बिहार, BJP, नई कमेटी, फाइनल, 30 अप्रैल, नितिन नवीन, टीम सरावगी, घोषणा
SHARE

बिहार में संजय सरावगी के नेतृत्व में बीजेपी की नई प्रदेश कमेटी की घोषणा कभी भी हो सकती है। खबर है कि नई भाजपा प्रदेश कमेटी में करीब तीन दर्जन नेताओं को शामिल किया जा सकता है, जिसमें नए-पुराने, युवा और महिला चेहरों का संतुलन देखने को मिलने वाला है। बताया जाता है कि बीजेपी की नई प्रदेश कमेटी की सूची फाइनल कर ली गई है। अब 30 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार आने का इंतजार मात्र ही रह गया है जिसके बाद यह सूची जारी कर दी जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कमेटी में शामिल होने वाले नेताओं की पूरी सूची आलाकमान को पहले ही भेज दी है। पार्टी नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही राज्य इकाई की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। बताया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 30 अप्रैल को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, पटना प्रवास के दौरान वे प्रदेश कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी एनडीए नेताओं से बातचीत करेंगे।

Contents
सम्राट के कार्यकाल में ही बनी थी मौजूदा कमेटी36 नेताओं को जगह, युवा-महिला पर फोकस
- Advertisement -

सम्राट के कार्यकाल में ही बनी थी मौजूदा कमेटी

विदित हो कि मौजूदा प्रदेश कमेटी का गठन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में ही हुआ था। लोकसभा चुनाव के बाद जब पार्टी ने डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, तब नेताओं को उम्मीद थी कि नई कमेटी का गठन होगा। हालांकि, उनके कार्यकाल में प्रदेश कमेटी का गठन नहीं हो सका। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद डॉ. जायसवाल मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत पार्टी ने दिसंबर 2025 में उनकी जगह संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बने चार महीने से अधिक समय हो चुका है। उनकी पहल पर अब प्रदेश कमेटी के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सूत्रों के अनुसार, नई कमेटी में करीब तीन दर्जन नेताओं को जगह देने की तैयारी की गई है।

36 नेताओं को जगह, युवा-महिला पर फोकस

बताया जाता है कि प्रस्तावित नई भाजपा कमेटी में कुल 36 इन नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यालय प्रभारी जैसे पदों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी नए चेहरों को भी मौका देने के पक्ष में है। सूत्रों का कहना है कि नए और पुराने चेहरों के संतुलन के साथ टीम तैयार की जा रही है, ताकि एक ओर वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ मिल सके, वहीं दूसरी ओर युवाओं के जोश से संगठन को मजबूती मिले। इसके साथ ही, नई कमेटी में महिलाओं को भी अच्छी भागीदारी देने की योजना है। मौजूदा कमेटी की तुलना में नई कमेटी का आकार छोटा रखा जा सकता है। मुख्य कमेटी की घोषणा के बाद प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट और मीडिया प्रभारी के नाम भी घोषित किए जा सकते हैं। नई कमेटी में सामाजिक समीकरण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पार्टी के कोर वोटर माने जाने वाले वर्गों के साथ-साथ अन्य जाति, धर्म और वर्ग के नेताओं को भी कमेटी में स्थान दिया गया है, ताकि समाज के बीच सकारात्मक संदेश जा सके।

TAGGED: 30 अप्रैल, BJP, घोषणा, टीम सरावगी, नई कमेटी, नितिन नवीन, फाइनल, बिहार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

पटना/बाढ़: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद Nitish Kumar गुरुवार को…

By Swatva

अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई

नवादा : राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा द्वारा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?