भोजपुर : बिहार के भोजपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से प्रॉपर्टी डीलर को नजीदकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी की है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलसि ने घायल प्रॉपर्टी डीलर का बयान दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, सकड्डी गांव निवासी रामनाथ सिंह के बेटे विमलेश कुमार (40 वर्ष) प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। सोमवार की रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही सकड्डी चौक से निकलकर वह ब्रह्म बाबा के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए 3 की संख्या में मौजूद अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद विमलेश कुमार बाइक से गिर पड़े। वहीँ, गोली की आवाज सुन आस-पास के लोगों को आते देख अपराधी फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से विमलेश कुमार को आनन-फानन में नजीदकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि गोली पेट और बाएं हाथ में लगी है। पेट में किडनी और पेनक्रियाज के पास गोली लगने से हालत चिंताजनक है। वहीं, घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना के सम्बन्ध में घायल प्रॉपर्टी डीलर ने सदर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह को जानकारी दी है। वहीँ, पुलिस का कहना है कि दिए गए बयान के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।