भोजपुर : बिहार के भोजपुर में बहू की विदाई को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में हुए फायरिंग के बाद 45 वर्षीय सास मनोरमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की मदद से महिला को आनन फानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में खौफ का माहौल है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत तीर्थकौल गांव में सोमवार की सुबह बहू की विदाई को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में सास पर फायरिंग कर दी गई। बाइक सवार अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर गई महिला पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें छर्रा लगने से 45 वर्षीय सास मनोरमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद से तीर्थकौल और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
घटना के सम्बन्ध में घायल महिला के बेटे के पुलिस को बताया कि उनकी मां आशा कार्यकर्ता हैं। परिवार का ससुराल पक्ष के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। ससुराल वालों ने ही ये हमला कराया है। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की तैयारी में है। इस गोलीबारी की घटना के बाद तीर्थकौल और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। महिला आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।