By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

भरत तिवारी महापंचायत से ठीक पहले कई एक्शन, FIR के बाद अब SDPO हटाए गए

Amit Dubey
Last updated: June 24, 2026 12:35 pm
By Amit Dubey 36 Views
Share
4 Min Read
भरत तिवारी, महापंचायत, SDPO, हटाए गए
SHARE

भोजपुर के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आज बुधवार को बिलौटी गांव में हो रही महापंचायत से ठीक पहले बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जगदीशपुर के एसडीपीओ को हटा दिया है। अभी कल ही इस मामले में भारी दबाव के बीच एसडीपीओ, तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उधर इस कथित एनकाउंटर को लेकर आज भरत तिवारी के गांव में महापंचायत आयोजित हो रही है, जिसमें बिहार—यूपी से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। महापंचायत में मामले की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बिलौटी गांव में भरत तिवारी को एनकाउंटर में मारने के खिलाफ महापंचायत में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ-साथ कई नेता भी पहुंचे हैं। खबर है कि जनसुराज नेता प्रशांत किशोर भी इसमें शामिल हो रहे हैं। भरत तिवारी के एनकाउंटर से पहले का लाइव वीडियो सामने आने से मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम खुद हत्या के मुकदमे में आरोपी बन गई है। कई पुलिस वाले सस्पेंड और लाइन हाजिर हैं और आगे उन पुलिसवालों पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। भरत के एनकाउंटर के बाद से अबतक सीएम सम्राट चौधरी की सरकार इस मामले में चौतरफा घिरती दिख रही है। मानवाधिकार आयोग ने जहां जवाब मांग लिया है, वहीं सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की याचिका दाखिल की गई है।

हालांकि मुख्यमंत्री ने इस एनकाउंटर की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच का ऐलान किया था, लेकिन भरत के परिवार ने यह कहकर इसे खारिज कर दिया कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है। इस मामले में विपक्ष के साथ-साथ गठबंधन सरकार चला रही भाजपा और जदयू के मंत्री और नेता भी एनकाउंटर से भड़के हुए हैं। विदित हो कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर भरत तिवारी का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी ‘अंतिम इच्छा’ और मोबाइल फोन का जिक्र करते नजर आते हैं। वीडियो में वे कहते हैं कि उनके जाने के बाद उनका मोबाइल केवल उनके माता-पिता के पास ही रहे, क्योंकि वही उनका अहम सबूत और जीवन का रिकॉर्ड है, जिसे मिटाया नहीं जा सकता और भविष्य में इसकी अहमियत काफी अधिक होगी। इधर, भरत तिवारी की मां और बहन ने आरोप लगाया है कि कथित फर्जी एनकाउंटर के बाद पुलिस उनके बेटे का मोबाइल अपने साथ थाने ले गई है और मांगने पर भी वापस नहीं कर रही है।

खबर है कि आज के महापंचायत में अब भरत तिवारी के मोबाइल को परिजनों को सौंपने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। साथ ही इस मुद्दे को लेकर पुलिस पर दबाव बनाने की रणनीति पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, भरत के मोबाइल में कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से जुड़े कथित साक्ष्य होने की बात कही जा रही है। इसी कारण भरत तिवारी इस फोन को लेकर काफी आश्वस्त और चिंतित रहते थे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोबाइल में वास्तव में कौन-से दस्तावेज या जानकारियां मौजूद हैं। यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह फोन किसी बड़े खुलासे से जुड़ा हो सकता है, जिसे लेकर परिजनों द्वारा लगातार मोबाइल सौंपने की मांग की जा रही है।

- Advertisement -
TAGGED: SDPO, भरत तिवारी, महापंचायत, हटाए गए
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

छोटे भाई के लिए बड़े भाई ने छोड़ दी थी पढ़ाई
बिहारी समाज
पेरिस में पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचीं संस्‍कृत‍ि
बिहारी समाज
मोहर्रम की सातवीं पर शुरू हुई पारंपरिक ‘पैकार’: “या हसन-या हुसैन” की सदाओं से गूंजा जिला 
बिहारी समाज
मोहर्रम लाइसेंस निरस्त करने की मांग, मुन्ना जी ने प्रशासन को सौंपा आवेदन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

छोटे भाई के लिए बड़े भाई ने छोड़ दी थी पढ़ाई
बिहारी समाज
पेरिस में पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचीं संस्‍कृत‍ि
बिहारी समाज
मोहर्रम की सातवीं पर शुरू हुई पारंपरिक ‘पैकार’: “या हसन-या हुसैन” की सदाओं से गूंजा जिला 
बिहारी समाज
मोहर्रम लाइसेंस निरस्त करने की मांग, मुन्ना जी ने प्रशासन को सौंपा आवेदन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

छोटे भाई के लिए बड़े भाई ने छोड़ दी थी पढ़ाई

- छोटा भाई बना एसडीएम तो ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत नवादा…

By Swatva
बिहारी समाज

पेरिस में पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचीं संस्‍कृत‍ि

- नवादा की बेटी ने विदेश में जिले का गौरव बढ़ाया नवादा…

By Swatva
बिहारी समाज

मोहर्रम की सातवीं पर शुरू हुई पारंपरिक ‘पैकार’: “या हसन-या हुसैन” की सदाओं से गूंजा जिला 

नवादा : जिले से आस्था, त्याग और कड़े धार्मिक अनुशासन से जुड़ी…

By Swatva

मोहर्रम लाइसेंस निरस्त करने की मांग, मुन्ना जी ने प्रशासन को सौंपा आवेदन

नवादा : जिले के रोह गांव के प्रसिद्ध समाजसेवी मोहम्मद एजाज़ अहमद…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?