By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर सुल्तानगंज में डीएम एवं एसएसपी ने किया महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Swatva
Last updated: July 5, 2026 9:14 pm
By Swatva 127 Views
Share
4 Min Read
SHARE

सुल्तानगंज/भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के मद्देनज़र जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, बाबा अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी श्रीमती पाण्डेय ने कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष के समीप जर्मन हैंगर स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही बाबा चौक फोरलेन के निकट पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाहन पार्किंग, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुल्तानगंज स्थित पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक मरम्मत एवं अन्य कार्य समय पर पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग को विद्युत तारों की मरम्मत कर उन्हें ऊंचा उठाने के निर्देश दिए गए। वहीं नगर परिषद, सुल्तानगंज को व्यापक साफ-सफाई, सभी नालों की उड़ाही तथा जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों में मिट्टी भराई एवं आवश्यकता के अनुसार अस्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने का भी निर्देश दिया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पर्यटन विभाग के सहयोग से लेजर शो, ड्रोन शो एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संपूर्ण नगर क्षेत्र को भगवान शिव की थीम पर सजाया जाएगा तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी, जिससे श्रावणी मेला और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, जर्मन हैंगर की स्थापना तथा उद्घाटन समारोह सहित सभी व्यवस्थाओं की लगातार संयुक्त समीक्षा की जा रही है। कच्ची कांवरिया पथ को भी मेला प्रारंभ होने से पूर्व पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही डाक बम कांवरियों एवं सामान्य कांवरियों के आवागमन और निकासी के लिए विस्तृत रूट एवं मूवमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। नमामि गंगे घाट सहित सभी भीड़-भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 9 से 12 अस्थायी थाने स्थापित करने की योजना है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त हॉटस्पॉट एवं ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

- Advertisement -

एसएसपी ने बताया कि श्रावणी मेला क्षेत्र में माउंटेड बटालियन (घुड़सवार पुलिस), बाइक पेट्रोलिंग तथा पैदल गश्ती की व्यापक व्यवस्था रहेगी। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं, वहां इस बार अतिरिक्त पुलिस बल तथा बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संभावित अधिक संख्या एवं प्रस्तावित बड़े आयोजनों को देखते हुए लगभग 50 प्रतिशत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की योजना है। साथ ही अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के सुरक्षा मॉडल का अध्ययन कर आवश्यक व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल, अपर समाहर्ता (राजस्व) दिनेश राम, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, जिला गोपनीय शाखा प्रभारी सुधीर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, निदेशक डीआरडीए दुर्गा शंकर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक रविश कुमार वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: bihar updates, bihari news, बिहार खबर, बिहार न्यूज, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले डॉ. राकेश कुमार और डॉ. सोनल शर्मा, भेंट की ‘सुशासनामा’
बिहारी समाज
हरितालिका (तीज) पर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
बिहारी समाज
UCC, बिहार, BJP, राहत, विजय चौधरी, JDU, नरम रुख
UCC पर BJP को राहत, विजय चौधरी ने रखा JDU का नरम रुख
देश-विदेश राजनीति राजपाट
9.27 लाख जुर्माना जमा करके ही ले जा सकेंगे जब्त वाहन, हाईकोर्ट का सख्त निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले डॉ. राकेश कुमार और डॉ. सोनल शर्मा, भेंट की ‘सुशासनामा’
बिहारी समाज
हरितालिका (तीज) पर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
बिहारी समाज
UCC, बिहार, BJP, राहत, विजय चौधरी, JDU, नरम रुख
UCC पर BJP को राहत, विजय चौधरी ने रखा JDU का नरम रुख
देश-विदेश राजनीति राजपाट
9.27 लाख जुर्माना जमा करके ही ले जा सकेंगे जब्त वाहन, हाईकोर्ट का सख्त निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले डॉ. राकेश कुमार और डॉ. सोनल शर्मा, भेंट की ‘सुशासनामा’

नवादा : जिला के एकमात्र नैक मान्यता प्राप्त महिला महाविद्यालय आरएमडब्ल्यू कॉलेज…

By Swatva

हरितालिका (तीज) पर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़

नवादा : जिले में शहर से लेकर प्रखंड क्षेत्र में हरितालिका (तीज)…

By Swatva
बिहारी समाज

9.27 लाख जुर्माना जमा करके ही ले जा सकेंगे जब्त वाहन, हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

नवादा : पटना हाई कोर्ट ने अवैध गिट्टी लदे वाहनों के जब्ती…

By Swatva

धार्मिक पुस्तक जलाये जाने के बाद बढ़ी सतर्कता, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाये रखने पर जोर

नवादा : नगर स्थित शोभिया कृषि फॉर्म के पीछे नेमदारगंज थाना क्षेत्र के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?