By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

प्रेमी जोड़े को पकड़ा…ग्रामीणों ने की तालीबानी बर्बरता और वीडियो कर दिया वायरल…आहत किशोरी ने दे दी जान

Amit Dubey
Last updated: February 7, 2026 2:33 pm
By Amit Dubey 60 Views
Share
4 Min Read
किशोरी, बेतिया, फांसी, प्रेमी जोड़ा, तालीबानी, बर्बरता, वीडियो, वायरल, ग्रामीण
SHARE

पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां ग्रामीणों की तालीबानी दरिंदगी से आहत एक किशोरी ने अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि एक प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने पकड़ लिया और फिर उनके साथ बतौर सजा सरेआम बर्बरता की तथा इसका वीडियो भी वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आहत किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बेतिया के शिकारपुर थानांतर्गत एक गांव की है। जानकारी के अनुसार बीती रात गांव वालों ने एक किशोरी को घर के पीछे बांसवाड़ी में पड़ोस के गांव के एक किशोर के साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। किशोरी तो किसी तरह गांव वालों के चंगुल से भागकर घर चली आई लेकिन प्रेमी युवक को ग्रामीणों ने निर्वस्त्र कर मुंह में कालिख पोत कर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान ग्रामीणोंं ने इस सारे कृत्य का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे आहत शर्मसार किशोरी ने अपने घर में फांसी लगा ली।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बीती रात एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई की और उनका वीडियो वायरल कर दिया। नाबालिग प्रेमी की पिटाई के बाद उसके बाल काट दिये और उसे नंगा कर मुंह पर कालिख पोत, चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। बाद में किशोर को भी उसके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। इधर वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग लड़की शर्म से आहत हो गई और उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। उधर किशोरी जब भागकर अपने घर पहुंची तो वहां उसके माता—पिता कहीं अन्यत्र गए हुए थे। उसने वीडियो देखने के बाद फांसी लगा ली। इसीबीच जब बेटी की मौत की खबर उसकी मां ने सुनी तो उसे भी दिल का दौरा पड़ गया। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेतिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किशोरी के पिता की सूचना पर डीएसपी और शिकारपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना की छनबीन शुरू की। किशोरी के पिता ने इसे खुदकुशी नहीं मानते हुए साजिश के तहत की गई हत्या बताया। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी घर में सो रही थी। उसे जानबूझकर बुलाया गया और साजिश के तहत फंसाया गया। इसके बाद गांव वालों की क्रूरता और अपमान के चलते उसकी जान चली गई। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या इसमें किसी तरह की आपराधिक साजिश शामिल है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों की पहचान कराने के ​साथ प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

TAGGED: किशोरी, ग्रामीण, तालीबानी, प्रेमी जोड़ा, फांसी, बर्बरता, बेतिया, वायरल, वीडियो
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लोक सभा अध्यक्ष ने विधानमंडलों में घटती गरिमा पर जताई चिंता
बिहारी समाज
जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में सात वादों का किया गया निष्पादन
बिहारी समाज
राष्ट्रीय खाद्य तिलहन मिशन ऑयल सीड्स की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
डी एम एस पी ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लोक सभा अध्यक्ष ने विधानमंडलों में घटती गरिमा पर जताई चिंता
बिहारी समाज
जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में सात वादों का किया गया निष्पादन
बिहारी समाज
राष्ट्रीय खाद्य तिलहन मिशन ऑयल सीड्स की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
डी एम एस पी ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

लोक सभा अध्यक्ष ने विधानमंडलों में घटती गरिमा पर जताई चिंता

- लोक सभा अध्यक्ष ने विधानमंडलों में घटती गरिमा पर जताई चिंत…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में सात वादों का किया गया निष्पादन

अरवल -जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस के न्यायालय में…

By Swatva
बिहारी समाज

राष्ट्रीय खाद्य तिलहन मिशन ऑयल सीड्स की बैठक आयोजित

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल, अमृता बैंस की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य…

By Swatva

डी एम एस पी ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

अरवल - जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक अरवल नवजोत सिमी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?