By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बंगाल में ‘दीदी’ को उड़ा ले गई मोदी लहर! असम में हिमंता की सुनामी…5 में से 3 राज्यों में BJP सरकार बननी तय

Amit Dubey
Last updated: May 4, 2026 11:26 am
By Amit Dubey 257 Views
Share
4 Min Read
मतगणना, चुनाव, बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, मोदी, ममता, हिमंता
SHARE

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे करीब—करीब तय हो गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा वाले राज्य बंगाल में जनता ने ममता ‘दीदी’ को टा—टा बोल दिया है। बंगाल, असाम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना आज सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। अब तक करीब तीन घंटे की मतगणना के बाद सभी राज्यों की सभी सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इसके अनुसार पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को लैंड स्लाइड बढ़त मिल गई है। वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी ‘सुपरहीरो’ बनकर उभरी है। दूसरी तरफ केरल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। सबसे कड़ा मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिला। लेकिन चौथे और पांचवें राउंड की गिनती के बाद यहां भाजपा ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया। खुद मुख्यमंत्री ममता भवानीपुर में भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी से काफी पीछे चल रही हैं। रुझानों ने यह साफ कर दिया है कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन और भाजपा की नीतियों पर पूरा भरोसा जताया है।

Contents
ममता बनर्जी भवानीपुर में शुभेंदु से पीछेएक्टर विजय तमिलनाडु में ‘सुपरहीरो’
- Advertisement -

ममता बनर्जी भवानीपुर में शुभेंदु से पीछे

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर दो चरणों में रिकॉर्ड 93 और 90 फीसदी चुनाव हुआ। अब चुनाव परिणामों में यहां बीजेपी की जीत लगभग पक्की है और यहां पहली बार कमल खिलता हुआ दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी को सभी 294 सीटों के रुझानों में 176 तो टीएमसी को 102 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि बाकी की सीटें कांग्रेस, लेफ्ट समेत अन्य के खाते में जा रही हैं। भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के हेवीवेट शुभेंदु अधिकारी में रोमांचक मुकाबला है। यहां तीसरे दौर की मतगणना के बाद भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने करीब 3 हजार से ज्याद मतों से ममता बनर्जी बनर्जी पर बढ़त बना ली है।

एक्टर विजय तमिलनाडु में ‘सुपरहीरो’

पश्चिम बंगाल के अलावा असम में भी बीजेपी की सुनामी दिख रही है। यहां कुल 126 सीटों में से 125 पर हिमंता के नेतृत्वा में भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गई है। बंगाल और असम के साथ ही पुडुचेरी मेें भी बीजेपी ने बहुमत को छू लिया है। खबर है कि बीजेपी की इन तीनों राज्यों में जीत की पक्की खबर मिलते ही जश्न शुरू हो गया है।रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पुडुचेरी में भी बहुमत मिलनी साफ है। इन तीनों राज्यों में पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उधर तमिलनाडु की बात करें तो यहां के रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी TVK को बहुमत मिलती दिख रही है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK का सफाया होता दिख रहा है और मुख्यमंत्री स्टालिन इस चुनाव में बुरी तरफ फेल हुए हैं। यहां भाजपा के साथ एआईएडीएमके दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं केरल में लेफ्ट नीत एलडीएफ गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत से आगे निकल चुका है।

TAGGED: असम, केरल, चुनाव, तमिलनाडु, बंगाल, मतगणना, ममता, मोदी, हिमंता
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सैटेलाइट टाउनशिप के नाम पर कृषि भूमि को लूटना बंद करे सरकार – जितेंद्र यादव
बिहारी समाज
मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक में दिया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद एक्शन मोड में JDU, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दे रहे संगठन मजबूती का मंत्र
बिहारी समाज
गोविंदगंज, 5 डूबे, परिवार,पोखर, 4 शव मिले
गोविंदगंज में एक ही परिवार के 5 लोग पोखर में डूबे, मां और 3 बच्चों के शव मिले
दुर्घटना बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सैटेलाइट टाउनशिप के नाम पर कृषि भूमि को लूटना बंद करे सरकार – जितेंद्र यादव
बिहारी समाज
मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक में दिया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद एक्शन मोड में JDU, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दे रहे संगठन मजबूती का मंत्र
बिहारी समाज
गोविंदगंज, 5 डूबे, परिवार,पोखर, 4 शव मिले
गोविंदगंज में एक ही परिवार के 5 लोग पोखर में डूबे, मां और 3 बच्चों के शव मिले
दुर्घटना बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
भाजपा, कुशवाहा, RLM, विलय, पुत्रमोह
देश-विदेश

भाजपा में विलय को कब तक टालेंगे कुशवाहा? RLM के भविष्य पर पुत्रमोह हावी!

RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भाजपा कोटे की सीट…

By Amit Dubey
टोल टैक्स, स्टेट हाईवे, नवंबर, हाईटेक कैमरा, निगरानी
देश-विदेश

स्टेट हाईवे पर नवंबर से लगने लगेगा टोल टैक्स, हाईटेक कैमरों से होगी निगरानी

पथ निर्माण विभाग बिहार के सभी स्टेट हाईवे पर नवंबर माह से…

By Amit Dubey
बीजेपी, बांकीपुर, समीक्षा, प्रशांत किशोर, नैरेटिव
देश-विदेश

प्रशांत किशोर के नैरेटिव के आगे बीजेपी बेबस, क्या हार से कोई सबक ले पाएगी पार्टी?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 30 साल पुराने गढ़ के ढहने के बाद…

By Amit Dubey
चंपारण, सुस्ता, नेपाल बॉर्डर, SSB, हमला, तनाव
अपराध

प. चंपारण के सुस्ता क्षेत्र में बॉर्डर पर नेपाल की तरफ से SSB जवानों पर हमला, तनाव

भारत-नेपाल सीमा से सटे पश्चिमी चम्पारण के संवेदनशील और लंबे समय से…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?