बाढ़ : बाढ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड के रामनगर दियारा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के बीच लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाढ़ विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने खाद्य एवं राहत सामग्री का वितरण किया। सर्वविदित है कि रामनगर दियारा क्षेत्र के अनेकों परिवार गंगा नदी में बाढ़ आने के कारण काफी प्रभावित हैं।
रामनगर पुल के अलावे आसपास के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शरण लिए हुए हैं और उन बाढ़ से पीड़ित लोगों के बीच अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने चूरा-गुड़ एवं अन्य राहत सामग्रियों का वितरण किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पीड़ितों से हाल-चाल पूछा। लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने बाढ़ से पीड़ित लोगों को हर संभव मदद करने का ढाढ़स बंधाया।
वहीँ, राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लू मुखिया के निर्देशानुसार उनके समर्थकों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बींच खाद्य एवं राहत सामग्रियों का वितरण लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव,धर्मवीर यादव,सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, अजय कुमार, वादल कुमार, राजा सिंह, दीपक प्रकाश रंजन, राहुल कुमार, अवनीश कुमार, उपेंद्र पासवान, मोहित सहित कई लोगों ने किया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी