पटना/बाढ़। राजनीतिक रूप से राष्ट्रीय पटल पर चर्चित बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग के बीच अपनी सहजता, सादगी और जनसेवा के लिए पहचान बनाने वाले राणा सिंह चौहान लगातार सामाजिक एवं विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सरल स्वभाव, मृदुभाषिता, कुशल व्यवहार और हर किसी से मुस्कुराकर मिलने की कला उनकी प्रमुख पहचान मानी जाती है।
पटना जिले के अति प्राचीन अनुमंडल बाढ़ तथा एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित पंचायत नवादा के महम्मदपुर गांव निवासी राणा सिंह चौहान बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसेवा से निरंतर जुड़े रहे हैं। अपने ओजस्वी वक्तव्य और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
जनता दल (यूनाइटेड) से सक्रिय रूप से जुड़े राणा सिंह चौहान को मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार तथा केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का करीबी माना जाता है। चर्चित समाजसेवी श्याम सिंह के पुत्र राणा सिंह चौहान युवाओं के साथ-साथ असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण क्षेत्र की जनता के बीच उनकी विशेष साख बनी हुई है। क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों से इतर उनकी सादगी और सहजता को उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। बताया जाता है कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचता है, तो वे प्राथमिकता के आधार पर उसके समाधान का प्रयास करते हैं।
सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक अथवा साहित्यिक आयोजन हो, निमंत्रण मिलने पर वे बिना किसी भेदभाव के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचते हैं। यही सहज व्यवहार उन्हें आम लोगों से जोड़ता है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क के कारण विभिन्न आयोजनों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके समर्थकों और चाहने वालों की अच्छी उपस्थिति देखने को मिलती है।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट