By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बाढ़ के विकास को मिलेगी नई गति, जिला बनने पर बाढ़ को मिलेगी प्राथमिकता : ललन सिंह

Swatva
Last updated: July 26, 2026 10:20 pm
By Swatva 162 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/बाढ़ : केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार में चहुंमुखी विकास हुआ और राज्य का बजट भी कई गुना बढ़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास के साथ-साथ बाढ़ क्षेत्र का भी समग्र विकास होगा तथा यदि भविष्य में कोई नया जिला बनाया जाता है तो बाढ़ को प्राथमिकता दी जाएगी।

- Advertisement -

रविवार को बाढ़ के डाकबंगला परिसर में आयोजित जद(यू) के जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी कार्यालय की शुरुआत की गई है। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याएं कार्यालय में दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि सभी आवेदन सीधे उनके पास पहुंचेंगे और उनका यथासंभव समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान ललन सिंह ने विधायक अनंत कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह और राजा परीक्षित को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। विधायक अनंत कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।

जन-संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री श्रवण कुमार तथा विधायक अनंत कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व बाढ़ के मलाही गांव के समीप जद(यू) के जिला कार्यालय का उद्घाटन भी ललन सिंह एवं अनंत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अभिषेक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति केवल विरासत से नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प और जनता के प्रति समर्पण से आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना ही वास्तविक राजनीति है।

- Advertisement -

कार्यक्रम में प्रो. शंकर सिंह, जद(यू) किसान प्रकोष्ठ के मनोज कुमार, अथमलगोला प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजकिशोर, रामबहादुर सिंह, अशोक चंद्रवंशी, परशुराम पारस, नादावां मुखिया प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह, कोंदी मुखिया मनोज राम, नगर परिषद सभापति संजय कुमार उर्फ गाय माता, राणा उदय सिंह, करजान मुखिया प्रतिनिधि अनंत कुमार, धनावां-मुबारकपुर मुखिया प्रतिनिधि धीरज प्रताप सिंह, कंजय सिंह, पंडारक प्रमुख प्रतिनिधि उदय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन बाढ़ नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि रवि विद्यार्थी ने किया। जन-संवाद कार्यक्रम में समर्थकों ने “ललन सिंह जिंदाबाद” और “अनंत सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: केंद्रीय मंत्री, पटना, बाढ़, मुंगेर, ललन सिंह, सांसद राजीव रंजन सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले डॉ. राकेश कुमार और डॉ. सोनल शर्मा, भेंट की ‘सुशासनामा’
बिहारी समाज
हरितालिका (तीज) पर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
बिहारी समाज
UCC, बिहार, BJP, राहत, विजय चौधरी, JDU, नरम रुख
UCC पर BJP को राहत, विजय चौधरी ने रखा JDU का नरम रुख
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले डॉ. राकेश कुमार और डॉ. सोनल शर्मा, भेंट की ‘सुशासनामा’
बिहारी समाज
हरितालिका (तीज) पर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
बिहारी समाज
UCC, बिहार, BJP, राहत, विजय चौधरी, JDU, नरम रुख
UCC पर BJP को राहत, विजय चौधरी ने रखा JDU का नरम रुख
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला

नवादा : नगर समेत संपूर्ण जिला गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ…

By Swatva
बिहारी समाज

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले डॉ. राकेश कुमार और डॉ. सोनल शर्मा, भेंट की ‘सुशासनामा’

नवादा : जिला के एकमात्र नैक मान्यता प्राप्त महिला महाविद्यालय आरएमडब्ल्यू कॉलेज…

By Swatva

हरितालिका (तीज) पर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़

नवादा : जिले में शहर से लेकर प्रखंड क्षेत्र में हरितालिका (तीज)…

By Swatva
बिहारी समाज

9.27 लाख जुर्माना जमा करके ही ले जा सकेंगे जब्त वाहन, हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

नवादा : पटना हाई कोर्ट ने अवैध गिट्टी लदे वाहनों के जब्ती…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?