By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

भाजपा द्वारा नागेंद्रनाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठन की जिम्मेदारी दिए जाने का वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Swatva
Last updated: June 21, 2026 9:44 am
By Swatva 146 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागेंद्रनाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठन (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने श्री त्रिपाठी को यह महत्वपूर्ण दायित्व देकर संगठन की जड़ों को और मजबूत करने के साथ-साथ अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को पुनः संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नागेंद्रनाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठन (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा उनका कार्यक्षेत्र नई दिल्ली रहेगा।इस पद का प्रमुख उद्देश्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित करना तथा उनके संगठनात्मक अनुभवों का पार्टी की गतिविधियों में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है। संगठनात्मक दृष्टि से इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसकी सूचना पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों को भी भेज दी गई है।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के बेलौली गांव निवासी नागेंद्रनाथ त्रिपाठी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे हैं। उनका जन्म एक कृषक परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम गिरिजा पति त्रिपाठी तथा माता का नाम गणेशा देवी है। छात्र जीवन से ही उनका झुकाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर रहा और वे लंबे समय तक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे। संघ के समर्पित प्रचारक के रूप में उन्होंने युवाओं के बीच वैचारिक जागरूकता फैलाने तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान नियुक्ति से पूर्व वे बिहार और झारखंड में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

भाजपा इन दिनों अपने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के अभियान में जुटी हुई है। इसी क्रम में नागेंद्रनाथ त्रिपाठी को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित होगा।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह नियुक्ति संगठन में अनुभवी कार्यकर्ताओं की भूमिका को और सशक्त बनाने तथा उनके अनुभवों का लाभ संगठन को दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: नई दिल्ली, पटना, बीजेपी, भारतीय जनता पार्टी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

साइबर ठगी के खिलाफ सड़क पर उतरीं छात्राएं, रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
बिहारी समाज
बाइक पर लहरिया कट स्टंट दिखा रही थीं मैडम, बिहार पुलिस ने थमा दिया 12 हजार चालान
बिहारी समाज
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए कलाकार, सृजन आर्ट्स में शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
बिहारी समाज
मंत्री निशांत कुमार के स्वागत की तैयारी में जुटी जदयू, 13 अक्टूबर को पहुंचेंगे नवादा 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

साइबर ठगी के खिलाफ सड़क पर उतरीं छात्राएं, रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
बिहारी समाज
बाइक पर लहरिया कट स्टंट दिखा रही थीं मैडम, बिहार पुलिस ने थमा दिया 12 हजार चालान
बिहारी समाज
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए कलाकार, सृजन आर्ट्स में शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
बिहारी समाज
मंत्री निशांत कुमार के स्वागत की तैयारी में जुटी जदयू, 13 अक्टूबर को पहुंचेंगे नवादा 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

साइबर ठगी के खिलाफ सड़क पर उतरीं छात्राएं, रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

नवादा : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के पैंगरी गांव में साइबर अपराध…

By Swatva

बाइक पर लहरिया कट स्टंट दिखा रही थीं मैडम, बिहार पुलिस ने थमा दिया 12 हजार चालान

नवादा : सोशल मीडिया पर 'रील' बनाने के चक्कर में बाइक पर खतरनाक…

By Swatva
बिहारी समाज

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए कलाकार, सृजन आर्ट्स में शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

नवादा : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से उनके…

By Swatva
बिहारी समाज

मंत्री निशांत कुमार के स्वागत की तैयारी में जुटी जदयू, 13 अक्टूबर को पहुंचेंगे नवादा 

नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?