पटना/अथमलगोला/बाढ़ : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की “सबका सम्मान, जीवन आसान” योजना के तहत अथमलगोला प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ राजेश कुमार एवं प्रखंड प्रमुख रीना देवी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि “सहयोग शिविर” के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत रहेगा।
शिविर में अथमलगोला अंचलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बाढ़ प्रखंड के इब्राहिमपुर एवं अगवानपुर पंचायतों में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इब्राहिमपुर पंचायत में आयोजित शिविर में स्थानीय विधायक डॉ. सियाराम सिंह भी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने शिविर में विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। हालांकि, अब तक संबंधित प्रखंड प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन का विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि मुख्यमंत्री की इस योजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में जिला प्रशासन कितना सफल होता है।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट