बाढ़(पटना) : पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत सब्जी मंडी से सोमवार सुबह एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित शिवदानी कुमार (पिता: सिकंदर साव), निवासी सहनोरा, एनटीपीसी पीला, ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, वह सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे अपने घर से सब्जी खरीदने के लिए बाढ़ बाजार आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (नंबर – BR01CT 9519) रोड के बाईं तरफ खड़ी की थी। जब वह करीब 8:00 बजे सब्जी लेकर लौटे, तो गाड़ी उस स्थान से गायब थी।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के समय सब्जी मंडी में दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। जब उन्होंने गाड़ी चोरी होने की शिकायत उन पुलिसकर्मियों से की, तो मदद करने या तत्परता दिखाने के बजाय उन्होंने पीड़ित को सीधे थाने जाने की नसीहत दे दी। गाड़ी नंबर – BR01CT 9519, चेसिस नंबर- MBLHA10BSGHA04062 है, पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी मोटरसाइकिल को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।