बाढ़ : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की जघन्य हत्या से देश भर में आक्रोश माहौल कायम हो गया है। देश भर के विभिन्न संगठनों, बुध्दिजीवियों और आम नागरिकों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की जघन्य हत्या किये जाने की निंदा की जा रही है। इस जघन्य हत्या कांड की तीब्र निंदा करते हुये इस घटना में मारे गये निर्दोष पर्यटकों की याद में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की वैनर तले कार्यकर्ताओं ने संरक्षक एवं भजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० सियाराम सिंह के नेतृत्व में एसवीआर कॉलेज मोड़ से अनुमंडल परिसर तक केंडल मार्च निकाल कर आक्रोश प्रदर्शित किया गया।
वहीँ, आतंकी हमले में मारे गये सभी निर्दोष पर्यटकों के प्रति श्रध्दांजलि दिया गया। इस कैंडिल मार्च में संगठन के अध्यक्ष राजीब रौशन, भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, विक्की हिन्दू, नगर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार शाह, प्रिय रंजन, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र प्रसाद सिंह, ऐ० के० सिंह सहित अनेकों युवाओं ने भाग लिया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट