बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के अचुआरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुये फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अचुआरा गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रही है। घटना में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे छापामारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अचुआरा गांव में होली के दिन बच्चों से विवाद हुआ था। इसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें एक युवक कन्हैया कुमार (29) के पैर में गोली लग गई। जिसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
घायल कन्हैया कुमार ने घटनाके संबंध में बताया कि पेट्रोल पंप से गाड़ी में डीजल डलबाकर घर लौट रहे थे। तभी अचुआरा गांव के पास चार-पांच लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस दौरान 10 राउंड फायरिंग की गई है। वहीं बता दें कि बीते कल शाम में कन्हैया कुमार के चाचा खेत में काम कर रहे थे तभी एक पक्ष के द्वारा खेत में जाकर मारपीट की गई और आज फायरिंग की गई है। दोनो पक्ष एक ही गांव के है।
सत्यनारायण चातुर्वेदी की रिपोर्ट