बाढ़ : लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया द्वारा एनएच के किनारे गौरक्षणि भगीरथ पैट्रोल पंप पर हर दिन लगाए जाने वाली जनता दरबार इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस जनता दरबार में बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के साथ ही मोकामा एवं बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र से लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं जिसका संभव निदान लल्लू मुखिया करते हैं।
पिछले विधान सभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया का एनएच के किनारे गौरक्षणि भगीरथ पैट्रोल पंप पर हर दिन लगने वाली जनता दरबार इन दिनों काफी सुर्खियों में है। लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया की दिनचर्या में शामिल हर दिन सुबह लगने वाली जनता दरबार में बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के साथ ही मोकामा एवं बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र से अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आये लोगों की काफी भीड़ हुआ करता है।
वहीं, जनता दरबार में लल्लू मुखिया लोगों की समस्याओं को सुनकर हर संभव समाधान कराने का प्रयास करते हैं। इन दिनों सुर्खियां बटोरने का कारण है कि इस जनता दरबार में बाढ़ ही नहीं बल्कि मोकामा एवं बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र से हर दिन आये लोगों का आदर-सत्कार किया जाता है,जबकि जनता दरबार का संयोजन लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय महामंत्री राजू चंद्रवंशी किया करते हैं। ज्ञात हो कि हाल के दिनों में लल्लू मुखिया द्वारा आयोजित शादी समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई दिग्गज राजनेताओं अपनी उपस्थिति दर्ज कर बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के लोगों के बींच लल्लू मुखिया की नई राजनीति सन्देश देकर हैरत में डाल दिया है।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट