बाढ़ : लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के घर पर हत्या के एक मामले में पुलिस ने कुर्की-जब्ती की। इस दौरान अनुमंडल के तमाम थाने की पुलिस इस कार्रवाई में लगी रही और उनके घरों के समानों को ट्रैक्टर पर लोड करके थाना ले जाया गया।
बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित गुलाब बाग गांव निवासी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया लगातार राजनीति के क्षेत्र में अपनी रसुक बनाने में जुड़े हुए थे। उन्होंने पिछले विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करीब 39000 वोट लाकर बाढ़ विधान सभा की राजनीति में खलबली पैंदा कर दिया था।
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सर्वाधिक वोट लाने वाले कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया का नित्य लगने वाली जनता दरबार भी काफी सुर्खियों में रहा है, उन्हें बाढ़ कांड संख्या 98/2023 मैं एक हत्या के मामले में अप्राथमिक अभियुक्त बना दिया गया था। इस मामले में उन्होंने अपने गिरफ्तारी पर न्यायालय से रोक भी लगवाया था, न्यायालय ने इस मामले में फिर से उनके बेल को तोड़कर गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया और इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और उनके घर की कुर्की-जब्ती की। लेकिन, जिस घर में कुड़की जब्ती की गई वो लल्लू मुखिया नहीं बल्कि उनके भाई का घर है।
नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के पति की हत्या मामले में पुलिस को लिखित शिकायत मिली थी। वहीं, इस हत्याकांड में कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने खुद को निर्दोष बताते हुये कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है, मृतक के पुत्र कुमार गौरव और पुत्री रिंकी कुमारी ने भी पुलिस से लल्लू मुखिया के ऊपर बेवजह फंसाये जाने की बात लिखित तौर पर की है। हत्या के मामले में मृतक की पत्नी, पुत्र एवं पुत्री ने पुलिस प्रशासन से कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को निर्दोष बताते हुये उन्हें इस हत्या मामले से बरी किये जाने का गुहार लगाया है।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट