बक्सर : लोकसभा क्षेत्र के बक्सर विधानसभा अंतर्गत सोनी पट्टी में भाजपा नेता प्रदीप राय द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भवन, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान अश्विनी कुमार चौबे ने समस्त बक्सरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली।
उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रंग-गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी वहीँ, उन्होंने लाइट और साउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बक्सर की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी अगले कुछ दिनों में उसको पूर्ण से संचालित की जाएगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा जहां प्रभु श्री राम जी के बचपन के कार्यों और रावण के बीच युद्ध का लाइट और साउंड के माध्यम से दिखाया जाएगा।
विपक्ष पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार पर की कड़ी टिप्पणी
अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने विपक्षी दलों, विशेष रूप से राजद एवं तेजस्वी यादव, पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “जो परिवारवादी पार्टियां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगा रही हैं, वे स्वयं भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। जिनके खून और डीएनए में भ्रष्टाचार है, वे दूसरों पर उंगली उठाने से पहले आत्मविश्लेषण करें।” उन्होंने आगे कहा कि “जो लोग नीतीश कुमार को ‘नकारा’ मुख्यमंत्री कहते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि यदि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वे तेजस्वी यादव से कई गुना अधिक योग्य और बेहतर साबित होंगे।”
होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में गुलाल, फूलों की वर्षा और पारंपरिक मिठाइयों के साथ उल्लासपूर्वक होली का जश्न मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के दक्षिणी प्रांत करवाहक राजेंद्र जी, रूपेश दुबे, अजय तिवारी, पारस मिश्रा, अमरेंद्र अमर जायसवाल, आदित्य चौधरी निर्भय, राय लक्ष्मण शर्मा, इंद्रेश पाठक मिठाई सिंह सतीश चंद्र त्रिपाठी नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी अजय वर्मा उषा दुबे सतीश दुबे निकू तिवारी राहुल दुबे गोलू मिश्रा रोहित मिश्रा राहुल आनंद हीरामन पासवान पुनीत सिंह आदि शक्ल कार्यकर्ता मौजूद रहे।