नवादा : सवर्णों के नरसंहार के लिए चर्चित अशोक महतो के शादी की पहली सालगिरह पकरीबरांवा प्रखण्ड क्षेत्र के बढौना गांव में धूमधाम के साथ मनाई गई। अशोक महतो के प्रथम सालगिरह पर बिहार राज्य के विभिन्न स्थानों से उन्हें बधाई देने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पति-पत्नी अशोक महतो और अनिता देवी ने हृदय से लोगों का आभार व्यक्त किया और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
जनता के प्रेम के प्रति सादर अभिनंदन स्वीकार किया! प्रथम सालगिराह केअवसर पर बिहार के जाने-माने राजनीतिक हस्ती और जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में प्रथम सालगिराह का लोगों ने हृदय से अभिनंदन अर्पित किया। बिहार विधानसभा का चुनाव 2025 में होना है। ऐसे हालात में वारिसलीगंज विधान सभा से राष्ट्रीय जनता दल के भावी उम्मेदवार के रूप में अनिता देवी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने सालगिराह की बधाई दी। शादी की पहली सालगिरह का आयोजन इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट