अरवल – एस डी एस पब्लिक स्कूल अरवल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक नूतन शर्मा दीप प्रकाश भी उपस्थित रहे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शिवम शर्मा एवं विशा मैंम की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर दीप प्रकाश एवं नूतन शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व एवं शिक्षकों के सम्मान के संबंध में प्रेरणादायक संबोधन दिया।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक एवं विभिन्न प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिक्षकों के लिए आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेल रहे, जिनमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समारोह को आनंदमय बना दिया। समारोह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच प्रेम, सम्मान और आत्मीयता के भाव को और मजबूत किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं सुखद यादों के साथ हुआ।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट