अरवल -भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर समरसता संकल्प अभियान को पुष्पांजलि एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को उद्घाटन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार भाजपा के प्रदेश नेता सह क्षेत्रीय प्रभारी रविन्द्र रंजन एवं जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने रविदास जी के जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर गांव से आए हुए मिट्टी को मंडल के सभी अध्यक्षों को कलश देकर कलश यात्रा के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती के शुभ अवसर पर समरसता समानता एवं बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। रविंद्र रंजन जी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के साथ मुल्य मंत्र के साथ 2047 तक विकसित भारत संकल्प को पूरा करना है।
जिसमे मुख्य रूप से पयहारी बाबा के आश्रम से संत रामनाथ दास जी मौजूद रहें इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव कुमार, संगीता कुशवाहा, अनुसूचित जाती मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभुचंद पासवान, कार्यक्रम के संचालनकर्ता जिला कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास ने किया जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, सत्येंद्र विश्वकर्मा, जिला मंत्री नितिश पासवान युवा मोर्चा अध्यक्ष चुन्नू नन्दन कुमार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, वाणिज्य प्रकोष्ठ के दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष चंदन खत्री, ब्रजेन्द्र सिंह, भरत यादव, रिंकू कुमारी, अखिलेश पासवान, मनोज कुमार विक्की दूबे संजय गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट