अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल, अमृषा बैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 28 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, पीएचईडी कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय, थाना प्रभारी कार्यालय एवं ग्रामीण कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान शेष मामलों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें।करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम बाजीतपुर निवासी संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि विद्युत प्रवेक्षक प्रमाण पत्र बनवाने में कार्यालय द्वारा काफी विलम्ब हो रहा है, प्रमाण पत्र निर्गत करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, अरवल को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम बडकी अहियापुर निवासी रामनाथ दास द्वारा बताया गया कि बडकी अहियापुर अंतर्गत सोननदी के किनारे श्री पथहारी जी के स्थान को घेराबंदी करवाने की कृपा प्रदान की जाए।
इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता सिंचाई विभाग अरवल को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम गोरकटा बिचली मठिया के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सकरी खुर्द पंचायत अंतर्गत गोरकटा बिचली मठिया में सड़क किनारे सरकारी वृक्ष को अवैध तरिके से काटकर बिक्री किया जा रहा है, उचित कार्रवाई करने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अरवल को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट